scriptRampur Result Live: वोटों की गिनती शुरू, आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा ने ली बढ़त | Rampur by poll result update live tanzeen fatima lead | Patrika News

Rampur Result Live: वोटों की गिनती शुरू, आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा ने ली बढ़त

locationरामपुरPublished: Oct 24, 2019 09:11:05 am

Submitted by:

jai prakash

Highlights

रामपुर में जारी है वोटों की गिनती
कुल सात उम्मीदवार हैं मैदान में
सपा उम्मीदवार ने ली बढ़त

rampur_result.jpg

रामपुर: 21 अक्टूबर को मतदान के बाद आज सुबह मंडी समिति में मतगणना शुरू हो गयी है। शुरूआती रुझान में सपा उम्मीदवार डॉ तंजीन फातिमा आगे चल रहीं हैं। इस सीट पर देश भर की निगाहें लगीं हुई हैं। आजम खान लगातार नौ बार यहां से विधायक रहे। अब उपचुनाव में उनकी जगह उन्होंने अपनी पत्नी तंजीन फातिमा को मैदान में उतारा है। सत्तारूढ़ भाजपा से भारत भूषण गुप्ता मैदान में हैं। सुबह आठ बजे से मतों गिनती शुरू हो गयी है। कुछ ही देर में रुझान आने शुरू हो जायेंगे। फाइनल रिजल्ट लगभग दोपहर बाद आएगा, लेकिन स्थिति 11 से बारह बजे तक तय हो जायेगी।

अभी पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हुई है जिसमें समाजवादी पार्टी उम्मीदवार तंजीन फातिमा 1635 वोटों से आगे चल रहीं हैं। जबकि दूसरे नम्बर पर भाजपा उम्मीदवार भारत भूषण गुप्ता बने हुए हैं। फ़िलहाल अभी मतों की गिनती जारी है।

जिलाधिकारी आंजनेय कुमार के मुताबिक कुल 31 राउंड होने हैं। गिनती के लिए 14 टेबल लगीं हैं। और कुल 428 बूथ हैं।

 

ट्रेंडिंग वीडियो