script

रामपुर उपचुनाव: बेदाग नहीं हैं आजम खान की पत्नी, भाजपा उम्मीदवार पर भी दर्ज हैं आधा दर्जन मुकदमे

locationरामपुरPublished: Oct 01, 2019 11:06:35 am

Submitted by:

jai prakash

Highlights

कुल दस लोगों ने भरे नामांकन
21 अक्टूबर को है मतदान
आजम के लिए पत्नी डॉ तंजीन फातिमा ने संभाला मोर्चा

rampur_upchunav.jpg

रामपुर: रामपुर में उपचुनाव 21 अक्टूबर (Byelection) में होना है, इसके लिए सोमवार को नामांकन (Nomination) प्रक्रिया समाप्त हो गयी। जिसके बाद कुल 10 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किये। लेकिन सभी की निगाहें सपा उम्मीदवार डॉ तंजीन फातिमा (Dr Tnajeen Fatima) और भाजपा उम्मीदवार भारत भूषण गुप्ता (Bharat Bhooshan Gupta) है। ये सीट आजम खान के कारण सपा का गढ़ रही है और मोदी लहर में भी आजम खान (Azam Khan) ने खुद की और बेटे की सीट निकलवाकर अपना लोहा मनवाया था। लेकिन इस बार उपचुनाव में ऐसा होगा या नहीं इस पर सभी की निगाहें टिकीं हुईं हैं। वहीँ नामांकन पत्र में दाखिल शपथ पत्र में डॉ तंजीन फातिमा और भाजपा उम्मीदवार भारत भूषण गुप्ता बेदाग नहीं हैं।

Reality Check: Kaun Banega Carorepati में एंट्री के लिए देने पड़ते हैं इतने रुपये!

चार मामले दर्ज

चुनाव आयोग के दिए शपथ पत्र के मुताबिक डॉ तंजीन फातिमा (Dr Tanjeen Fatima) पर चार मुकदमे दर्ज हैं, जबकि उनकी सम्पत्ति करोड़ों में है। उनके पास कुल 2.71 करोड़ रूपए की सम्पत्ति,जबकि उनके पति सपा सांसद आजम खान के पास 40.17 लाख रूपए की सम्पत्ति है। वहीँ वे हमसफ़र रिसोर्ट की पार्टनर भी हैं। जिसकी कीमत भी करीब दो करोड़ आंकी गयी है।

एक बार फिर लगी लंबी कतारें, सुबह से ही महिलाएं और बच्चे भी लाइन में लगे

छह मामले दर्ज

उधर भाजपा उम्मीदवार भारत भूषण गुप्ता पर छह आपराधिक मामले चल रहे हैं। जबकि स्नातक तक नहीं हैं भारत भूषण गुप्ता। शपथ पत्र के मुताबिक भारत भूषण गुप्ता के पास भी काफी सम्पत्ति है। उनके खुद के पास 29.64 लाख जबकि पत्नी के पास 43.70 लाख रूपए की सम्पत्ति है।

ट्रेंडिंग वीडियो