लाव-लश्कर के साथ पहुंचे शनिवार को सुबह डीएम आंजनेय कुमार हाथ मे फावड़ा लेकर नालों की सफाई करने पहुुंच गए। उनके हाथ में फावड़ा था। वह अपने लाव-लश्कर के साथ गली-मोहल्लों के नालों की सफाई करने निकले थे। इस दौरान उनके साथ कई अधिकारी भी थे। डीएम ने खुद नालों की सफाई की। यह देखकर बाकी अधिकारियों को भी आगे आना पड़ा। जनपद के लोगों ने जब यह नजारा देखा तो वे हैरान रह गए।
अतिक्रमण हटाने को कहा डीएम ने कहा कि वे जल शक्ति संरक्षण कार्यक्रम चला रहे हैं। वे जल को संचय करने के उपायों पर काम कर रहे हैं। नाले-नालियाें के आसपास कुछ लोग बैठते हैं। वहीं पर कुछ खाते भी हैं। उसके रैपर भी वहां पर फेंक देते हैं। इससे नाले-नालियां पूरी तरह से बंद हो जाती हैं और गंदगी का ढेर लग जाता है। इससे बीमारियां पनपने लगती हैं। लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए उन्होंने यह अभियान चलाया है। इससे लोग गली-मोहल्लों को साफ रखेंगे। नगर पालिकाओं को भी इसके लिए निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए उन्होंने जनता का भी सहयोग मांगा। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने नालों की जमीन पर कब्जा करके दुकानें लगा ली हैं। उनको अतिक्रमण हटाने को कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
120 से ज्यादा तालाब खुदवाए आपको बता दें कि जल संचय के लिए डीएम ने अब तक अपने कार्यकाल के दौरान 120 से ज्यादा नए तलाब खुदवाए हैं। जिन लोगों ने तालाब पर कब्जा करके घर बनवा लिए हैं, उनसे कब्जा हटाने का काम भी युद्धस्तर पर हो रहा है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh
Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर