scriptरामपुर में काउंटिंग का वो एक घंटा, जहां से टूटा सपा का दिल, बदलते चले गए समीकरण | Rampur election result aakash saksena asim rza counting day story | Patrika News

रामपुर में काउंटिंग का वो एक घंटा, जहां से टूटा सपा का दिल, बदलते चले गए समीकरण

locationरामपुरPublished: Dec 09, 2022 03:41:17 pm

Submitted by:

Rizwan Pundeer

आसिम रजा सात हजार वोटों से आगे थे और सपा के लोग निश्चिंत दिख रहे थे। फिर एक घंटे के भीतर-भीतर सब बदल गया।

rampurr.jpg
गुरुवार को यूपी की तीन सीटों के नतीजे आए। मैनपुरी में डिंपल ने सुबह से ही बढ़त बनाई जो शाम तक बढ़ती रही। खतौली में भी मदन भैया एक लीड लगातार लिए रहे लेकिन रामपुर में ऐसा नहीं हुआ।

रामपुर में कई बार आगे-पीछे हुए आकाश-आसिम
रामपुर में गुरुवार सुबह काउंटिंग शुरू हुई तो सपा और भाजपा में करीबी मुकाबला दिखा। 11 बजे तक आसिम रजा बढ़त बनाने लगे। बढ़त बढ़ी और 5 हजार से ऊपर चली गई।

बढ़त से सपा के लोगों में संतोष दिखा। बढ़त करीब सात हजार की हुई समाजवादी पार्टी ने 12 बजकर 20 मिनट पर ट्वीट किया। ट्वीट में लिखा, ”रामपुर में प्रशासन और पुलिस के अत्याचार के बावजूद समाजवादी पार्टी आगे।”
एक घंटा जिसमें सब बदल गया
काउंटिंग में मोड आया दोपहर एक से दो बजे के बीच। इलेक्शन कमीशन की साइट पर दोपहर एक बजे आसिम रजा सात हजार की बढ़त भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ बनाए हुए थे।
एक बजकर 10 मिनट पर सपा का ट्वीट फिर से आया। ट्वीट में लिखा गया, ”रामपुर में प्रशासन की तिकड़मबाजी फिर शुरू, सुचना मिल रही है कि मतगणना स्थल पर मीडिया को जानकारी देना बंद कर दिया गया है। चुनाव आयोग निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित करे।”

एक बजे दो बजे तक के ही वो 60 मिनट थे, जब भाजपा ने बढ़त बनाई। दो बजे के आसपास भाजपा के आकाश सक्सेना बढ़त पर आ गए और सपाईयों के चेहरे उतरने लगे।

यह भी पढ़ें

मदन भैया: जिन्होंने लोनी से खतौली जाकर रोका भाजपा का विजय रथ



BJP ने रफ्तार पकड़ी तो जीत पर जाकर ही रुके
इसके बाद तेजी से भाजपा की बढ़त बढ़ी और 4 बजे के करीब आकाश को 34 हजार वोटों से जीता हुआ घोषित कर दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो