रामपुर

रामपुर में सपा का बड़ा आरोप, काउंटिंग सेंटर से मीडिया को बाहर कर हो रही धांधली

रामपुर में काउंटिंग सेंटर से मीडिया को निकाल दिया गया है। अंदर क्या चल रहा है, इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है।

रामपुरDec 08, 2022 / 01:57 pm

Rizwan Pundeer

रामपुर सीट पर हुए उपचुनाव के बाद आज वोटों की गिनती हो रही है। काउंटिंग के बीच विपक्षी समाजवादी पार्टी ने प्रशासन पर धांधली करने का आरोप लगाया है। सपा ने प्रशासन के भाजपा की तरफदारी की बात कही है।

सपा ने चुनाव आयोेग से की अपील
सपा की ओर से ट्वीट करते हुए लिखा गया है, “रामपुर में प्रशासन की तिकड़मबाज़ी फिर शुरू हो गई है। मतगणना स्थल पर मीडिया को जानकारी देना बंद कर दिया गया है। संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतगणना हो सुनिश्चित।”
रामपुर में भाजपा के आकाश सक्सेना और सपा के आसिम रजा के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। दोपहर एक बजे तक सपा कैंडिडेट करीब 5 हजार की बढ़त बनाए हुए थे। यहां काउंटिंग की रफ्तार काफी सुस्त है। दोपहर में कुछ देर के लिए काउंटिंग रोक दी गई थी। जिसके बाद सपा ने भाजपा और पुलिस प्रशासन पर धांधली की कोशिश के आरोप लगाए हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.