scriptRampur: हनीमून से लौटे युवक सेे कहा— अब एकांतवास में रहो, केस भी हुआ दर्ज | Rampur police registered fir on married man returning from honeymoon | Patrika News

Rampur: हनीमून से लौटे युवक सेे कहा— अब एकांतवास में रहो, केस भी हुआ दर्ज

locationरामपुरPublished: Mar 24, 2020 11:17:09 am

Submitted by:

sharad asthana

Highlights

शादी के बाद इंडोनेशिया गया था युवक
16 मार्च को वापस लौटा है दंपती
सिविल लाइंस थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

honeymoon.jpg
रामपुर। विदेश में हनीमून मनाकर लौटे युवक को ड्यूटी पर जाना महंगा पड़ गया। उसने स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों पर अमल नहीं किया। उसे 14 दिन घर पर एकांतवास में रहने को कहा गया था। ऐसा न करने पर डीएम के आदेश पर उसके खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
हाल ही में हुई है शादी

युवक ज्वालानगर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी का रहने वाला है। उसकी हाल ही शादी हुई है। वह पत्नी के साथ हनीमून के लिए इंडोनेशिया गया था। दोनों 16 मार्च को वापस लौटे थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी निगरानी कर रही थी। टीम ने पति-पत्नी को 14 दिन तक घर में ही एकांतवास में रहने के निर्देश दिए थे। आरोप है कि पति टीम को गुमराह करता रहा और इस दौरान लोगों से मिलता जुलता रहा।
यह भी पढ़ें

Noida में यह अनाउंसमेंट होते ही सड़कों पर रात को दिखे सैकड़ों लोग

विधिक सलाहकार है युवक

वह एक फैक्ट्री में विधिक सलाहकार है। उसने फैक्ट्री में ड्यूटी पर भी जाना शुरू कर दिया। इसकी शिकायत किसी ने डीएम से कर दी। डीएम ने जांच कराई तो युवक ड्यूटी करता मिला। इस पर डीएम ने सीएमओ को युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। सीएमओ डॉ. सुबोध कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार रात को ही अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओपी आर्य की ओर से सिविल लाइंस थाने में तहरीर दे दी गई है। सिविल लाइंस कोतवाल बिजेंद्र सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें

Lockdown: बुजुर्ग के शव को ले जाने नहीं मिली एंबुलेंस तो भैसा—बुग्गी से ले गए परिजन

एकांतवास में रहने के हैं निर्देश

गौरतलब है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार लोगों को एक—दूसरे से मिलने से रोक रही है। विदेश से लौटने वालों को 14 दिन तक घर मे ही एकांतवास में रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद लोग हिदायत पर अमल नहीं कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो