scriptRampur: आजम खान की पत्‍नी के इस्‍तीफा देने के बाद खाली हुई सीट, भाजपा की यह नेता कर सकती हैं दावेदारी | Rampur Samajwadi Party MLA Tanzeem Fatima Resign From Rajya Sabha | Patrika News

Rampur: आजम खान की पत्‍नी के इस्‍तीफा देने के बाद खाली हुई सीट, भाजपा की यह नेता कर सकती हैं दावेदारी

locationरामपुरPublished: Nov 06, 2019 02:39:45 pm

Submitted by:

sharad asthana

Highlights

उत्‍तर प्रदेश में 11 विधानसभा सीटों पर हुए थे उपचुनाव
Rampur सदर सीट से विधायक बनी हैं डॉ. तंजीम फातिमा
सपा सांसद Azam Khan की पत्‍नी हैं डॉ. तंजीम फातिमा

tazeen.jpg
रामपुर। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की रामपुर (Rampur) सदर सीट से विधायक बनीं डॉ. तंजीम फातिमा ने राज्‍यसभा (Rajya Sabha) के पद से इस्‍तीफा दे दिया है। उन्‍होंने अपना इस्‍तीफा राज्‍यसभा के सभापति को भेज दिया है। उनके बेटे अब्‍दुल्‍ला आजम (Abdullah Azam Khan) ने इसकी पुष्टि की है। अब चर्चा है कि डॉ. तंजीम फातिमा के इस्‍तीफे के बाद खाली हुई राज्‍यसभा सीट पर भाजपा (BJP) की एक नेता की नजर है।
यह भी पढ़ें

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने मायावती की ओर बढ़ाया दोस्ती का हाथ, लिखा ये खुला पत्

21 अक्‍टूबर को हुआ था मतदान

दरअसल, हाल ही में उत्‍तर प्रदेश में 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे। इसमें रामपुर सदर सीट पर भी 21 अक्‍टूबर को मतदान हुआ था। इसमें समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की प्रत्‍याशी डॉ. तंजीम फातिमा ने भाजपा के भारत भूषण गुप्‍ता को हराया था। डॉ. तंजीम फातिमा सपा सांसद आजम खान (Azam Khan) की पत्‍नी हैं। चुनाव के समय वह राज्‍यसभा की सदस्‍य भी थी। उनको 2014 में सपा की तरफ से राज्‍यसभा भेजा गया था। विधायक बनने के बाद उन्‍होंने राज्‍यसभा सांसद के पद से अपना इस्‍तीफा सभापति को भेज दिया है। राज्‍यसभा का अभी उनको करीब एक साल का कार्यकाल बचा हुआ था। सभापति द्वारा इस्‍तीफा स्‍वीकार करते ही उनकी सीट खाली हो जाएगी। इसके बाद उसके लिए उपचुनाव होगा।
यह भी पढ़ें

MLA बनते ही

azam khan की पत्नी तजीन फातिमा ने दिया इस्तीफा, सपाइयोंं में मचा हड़कंप

भाजपा की है नजर

तंजीम फातिमा के इस्‍तीफा दिए जाने के बाद राज्‍यसभा में सपा की ताकत और कम होगी। वहीं, अपने उम्‍मीदवार को राज्‍यसभा पहुंचाने के लिए भाजपा के पास काफी संख्‍याबल है। विधानसभा में भाजपा के पास जितने सदस्‍य हैं, उससे पार्टी को कोई मुश्किल नहीं होगी। कयास लगाए जा रहे हैं क‍ि राज्‍यसभा सीट के होने वाले उपचुनाव पर कई भाजपाइयों की नजर है। चर्चा है कि इस सीट पर रामपुर की पूर्व सांसद एवं भाजपा नेत्री जया प्रदा भी अपनी दावेदारी जता सकती हैं। इस बारे में जया प्रदा का कहना है क‍ि पार्टी आलाकमान के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो