scriptRampur: Azam Khan के गढ़ में सपा की मुश्किलें बढ़ीं, मुस्लिमों का यह रुख चौंका देगा | Rampur Upchunav Latest News In Hindi | Patrika News

Rampur: Azam Khan के गढ़ में सपा की मुश्किलें बढ़ीं, मुस्लिमों का यह रुख चौंका देगा

locationरामपुरPublished: Sep 18, 2019 03:27:01 pm

Submitted by:

sharad asthana

Highlights

उत्‍तर प्रदेश की 13 विधानसभा सीटों पर होना है उपचुनाव
रामपुर में आजम खान की प्रतिष्‍ठा लगी हुई है दांव पर
मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने की कार्यक्रम में शिरकत

muslim_woman.jpg
रामपुर। उत्‍तर प्रदेश की 13 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले सपा (Samajwadi Party) के लिए एक बुरी खबर है। समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान (Azam Khan) के गृह जनपद रामपुर में मुस्लिमों का नजरिया भाजपा कके प्रति बदलने लगा है। इसका अंदाजा मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के जन्‍मदिन के अवसर पर भी देखने को मिला।
पीएम के जन्‍मदिन के अवसर पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

मुसलमान समुदाय के लोग अब भाजपा के कई कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्‍सा ले रहे हैं। मंगलवार को रामपुर में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में मुसलमानों ने हिस्‍सा लिया। इसमें महिलाओं और युवतियों की संख्या काफी अधिक थी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें

योगी सरकार ने हजारों सरकारी कर्मचारियों को दिया बड़ा झटका, इस तरह से जेब पर पड़ेगा भार

muslim_naqvi.jpg
यह कहा नकवी ने

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि मोदी सरकार ने कई सकारात्मक बदलाव किए हैं। उन्‍होंने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ एक ईमानदार और पारदर्शी सरकार दी है। इस बीच नकवी मुसलमानों के नजरिए में आए बदलाव से काफी प्रभावित दिखे। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय में भाजपा के प्रति यह बदलाव काफी उत्‍साह भरने वाला है। इससे भाजपा को काफी फायदा होगा। उन्‍होंने कहा कि मुस्लिमों के बदले नजरिऐ का फायदा भाजपा को रामपुर शहर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में मिलेगा।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो