scriptपति को बंधक बनाकर हथियारबंद बदमाशों ने पत्नी से किया रेप | rape with wife in front of husband in rampur | Patrika News

पति को बंधक बनाकर हथियारबंद बदमाशों ने पत्नी से किया रेप

locationरामपुरPublished: Jan 29, 2020 10:56:08 am

Submitted by:

lokesh verma

Highlights- रामपुर स्थित दिल्ली-बाजपुर रोड की घटना- गन प्वाइंट पर लेकर जेवर व नगदी भी लूटी- पुलिस ने केस दर्ज करते हुए अज्ञात बदमाशों की खोजबीन शुरू की

rampur.jpg
रामपुर. उत्तर प्रदेश में बदमाशों के हौसले इस कद्र बुलंद हैं कि सड़क से गुजर रहे लोग भी सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला रामपुर जिले का जहां सड़क पर जा रहे दंपती से हथियारबंद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं पति को बंधक बनाकर उसकी पत्नी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए अज्ञात बदमाशों की खोजबीन शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें

Amroha: तीन साल पुराने 70 वर्षीय वृद्धा के साथ रेप और मर्डर मामले में अदालत ने सुनाई फांसी की सजा

दरअसल, यह शर्मनाक घटना रामपुर स्थित दिल्ली-बाजपुर रोड की है। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम के समय पीड़ित दंपती बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था। इसी बीच अचानक दो बाइक सवार बदमाशों ने दिल्ली-बाजपुर रोड पर दंपती को रोक लिया। इससे पहले वह कुछ समझ पाते उन्हें बदमाशों ने गन प्वाइंट पर ले लिया। इसके बाद बदमाश दंपती को सड़क किनारे जंगल में ले गए। जहां एक बदमाश ने गन प्वाइंट पर लिया तो दूसरे महिला से नगदी और कान के कुंडल लूट लिए।
आरोप है कि इसी दौरान एक बदमाश ने पति को बंधक बना लिया और उसके सामने ही उसकी पत्नि की आबरू लूट ली। इसके बाद दोनों बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की जानकारी महिला ने तत्काल डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। इसके बाद थाना टांडा पुलिस और सीओ भी घटना स्थल पर पहुंच गए।
इस संबंध में एएसपी अरुण कुमार का कहना है कि पीड़ित महिला और उसके पति की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए खोजबीन की जा रही है। बहुत जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
बता दें कि घटना के बाद से महिला की हालात खराब है। पीड़िता को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज पीड़िता का मेडिकल भी कराया जाएगा। वहीं महिला और उसके पति काफी डरे हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो