script

Video: आजम खान बोले- बसपा को नहीं भाजपा को वोट दो, सच्‍चाई सामने अाने के बाद नेताओं के उड़े होश

locationरामपुरPublished: Jan 15, 2019 11:32:35 am

Submitted by:

sharad asthana

सोशल मीडिया पर सपा के कद्दावर नेता और सपा सरकार में मंत्री रह चुके आजम खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है

Azam Khan

आजम खान बोले- बसपा को नहीं भाजपा को वोट दो, सच्‍चाई सामने अाने के बाद नेताओं के उड़े होश

रामपुर। सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता और सपा सरकार में मंत्री रह चुके आजम खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह बसपा को वोट न देने की बात कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्‍होंने वीडियो में बसपा की जगह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट देने की बात कह डाली। इसके बाद बसपा और सपा के नेताओं में खलबली मच गई। आजम खान की गिनती सपा के दिग्‍गजों में होती है। इसके बाद जो सच्‍चाइ्र सामने आई तो लोगों के होश उड़ गए।
यह भी पढ़ें

Lok Sabha Election 2019: जानिए, इस चुनाव में मुस्लिम किसको देंगे वोट और क्‍यों, सुनिए उन्‍हीं की जुबानी

सपा और बसपा में हुआ है गठबंधन

दरअसल, हाल ही में सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो माायावती ने संयुक्‍त प्रेस कांफ्रेंस कर दोनों दलाें में गठबंधन का ऐलान किया था। इसके तहत दोनों के बीच 38-38 सीटों को लेकर बंटवारा तय हुआ था। बाकी बची हुई दो सीटें सहयोगियों और दो कांग्रेस के लिए छोड़ने की बात कही गई थी। इसके बाद जहां अब लोग उम्‍मीदवारों और सपा-बसपा के बीच बंटने वाली सीटों पर नजर लगाए हुए हैं, वहीं ऐसे समय समय में आजम खान का वीडियो वायरल होने पर राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। चर्चा चल पड़ी कि आजम खान ने गुस्‍से में आकर लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील कर डाली है। वीडियो में आजम खान बसपा का अपनी नारजगी का इजहार करते हुए भाजपा को वोट देने की बात कह रहे हैं।
यह भी पढ़ें

गठबंधन के बाद सपा—बसपा को लगा तगड़ा झटका, इन दिग्गजों ने छोड़ी पार्टी

पिछले विधानसभा चुनाव का है वीडियो

इसके बाद वीडियो का सच्‍चाई का पता किया गया तो पता चला कि यह पिछले विधानसभा चुनाव का वीडियो है। 23 फरवरी 2017 को आजम खान ने फैजाबाद में सपा उम्‍मीदवार के समर्थन में जनसभा का आयोजन किया था। उसमें उन्‍होंने कहा था, क्या जुल्म नहीं किए बसपा ने आप पर और हम पर। कोई हया नाम की चीज़ नहीं है। बसपा को वोट करोगे? मत करो बसपा को वोट। अगर थोड़ी सी भी शर्म है तो बीजेपी को वोट करो सीधे। पिछले विधानसभा चुनाव में सपा और बसपा ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। उसमें भाजपा को भारी बहुमत मिला था और योगी आदित्‍यनाथ प्रदेश के मुख्‍यमंत्री बने थे। अब सपा और बसपा का गठबंधन होने के बाद आजम खान गठबंधन का समर्थन किया था।

ट्रेंडिंग वीडियो