scriptMLA बनते ही Azam Khan की पत्नी तजीन फातिमा ने सौंपा इस्तीफा, सपाइयोंं में मचा हड़कंप | tazeen fatima submits resignation to sabhapati from rajsabha post | Patrika News

MLA बनते ही Azam Khan की पत्नी तजीन फातिमा ने सौंपा इस्तीफा, सपाइयोंं में मचा हड़कंप

locationरामपुरPublished: Nov 06, 2019 12:38:00 pm

Submitted by:

virendra sharma

Highlights
– Tazeen fatima ने पति की छोड़ी विधानसभा सीट पर लड़ा था चुनाव
-यूपी की 11 विधानसभा सीटों पर हुआ था उपचुनाव -Rampur सदर सीट से जीती फातिमा
 

azam-khan-and-his-wife.jpg
रामपुर। यूपी में हुए 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में rampur के सांसद azam khan की पत्नी डॉ. तजीन फातिमा ने जीत हासिल की थी। उन्होंने BJP उम्‍मीदवार भारत भूषण गुप्‍ता को हराया है। विधायक बनने के बाद अब तजीम फातिमा ने राज्यसभा (Rajyasabha) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
यह भी पढ़ें

ट्विटर पर वायरल हुई भड़काऊ पोस्ट, पुलिस ने किया भाजपा नेता पर मुकदमा दर्ज

डॉ. तजीन फातिमा 2014 में सपा के टिकट पर राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुई थी। उनका एक साल का कार्यकाल बचा हुआ है। दरअसल, डॉ, तजीम फातिमा का राज्यसभा का कार्यकाल 25 नवंबर 2020 तक था। फातिमा (fatima) ने उनके पति आजम खान (Azam khan) ने छोड़ी सीट पर उपचुनाव लड़ा था। दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले आजम खान Rampur सदर सीट से विधायक थे। 2019 में आजम खान ने लोकसभा चुनाव लड़ा और सांसद चुने गए।
mla बनने के बाद फातिमा को एक पद छोड़ना था। ये सोमवार को विधायक पद की श्पथ ले चुकी है। अब इन्होंने राज्यसभा के सभापति को अपना इस्तीफा भेज दिया है। इस्तीफा स्वीकार होने के बाद एक बार फिर राज्यसभा की यह सीट खाली हो जाएगी। इसपर दोबारा से प्रत्याशी चुना जाना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो