रामपुर

UP By Election Result: योगी सरकार पर अकेले भारी पड़े आजम के आंसू, पत्नी तंजीन फातिमा की जीत तय

Highlights

पहले राउंड से लगातार हैं आगे
अब जीत को ओर बढ़ रहीं
भाजपा उम्मीदवार नहीं आये

रामपुरOct 24, 2019 / 12:15 pm

jai prakash

PCS Interview: पीसीएस 2017 के इंटरव्यू में पूछे जा रहे है इस तरह के सवाल,आजम खान महत्वपूर्ण प्रश्नों में शामिल

रामपुर: रामपुर उपचुनाव में सुबह आठ बजे से लगातर गिनती जारी है, पहले राउंड से सपा उमीदवार डॉ तंजीन फातिमा बढ़त बनाए हुए हैं। 16 राउंड के बाद तंजीन फातिमा 21315 वोटों की बढ़त के साथ जीतने की ओर हैं। कुल 31 राउंड गिनती होनी है। इस प्रकार से माने तो आधे से अधिक वोटों की गिनती हो चुकी है और सपा उम्मीदवार जीत सुनिश्चित लग रही है। हैरानी इस बात की है कि कल तक जीत का दावा कर रहे भाजपा उम्मीदवार मतगणना स्थल पर भी नहीं पहुंचे।

इतनी ली बढ़त

16 राउंड के बाद आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा को कुल 46375 वोट जबकि भाजपा उम्मीदवार भारत भूषण गुप्ता को 25060 वोट ही मिले हैं। फ़िलहाल मतों की गिनती लगातार जारी है। सुबह से भाजपा नेताओं के मुहं लटक गए परिणाम देखकर। इस सीट पर भाजपा कितनी गंभीर थी इसका अंदाजा इसी बात से लग सकता है कि खुद सीएम योगी रैली करने पहुंचे थे। वहीँ आजम ने अपने ऊपर दर्ज हुए 80 मुकदमों को सरकार की तानाशाही बताया था। यही नहीं अपना सभा के दौरान तीन बार आजम ने आंसू भी बहाये थे।

 

Home / Rampur / UP By Election Result: योगी सरकार पर अकेले भारी पड़े आजम के आंसू, पत्नी तंजीन फातिमा की जीत तय

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.