scriptUP Politics Swar Mla Shafiq Ansari Apna Dal Anupriya Patel | UP Politics: आजम का गढ़ जीतने वाले शफीक को अनुप्रिया से मिला इनाम, 5 जिलों का संभालेंगे जिम्मा | Patrika News

UP Politics: आजम का गढ़ जीतने वाले शफीक को अनुप्रिया से मिला इनाम, 5 जिलों का संभालेंगे जिम्मा

locationरामपुरPublished: Jun 04, 2023 07:36:22 pm

Submitted by:

Rizwan Pundeer

UP Politics: अनुप्रिया पटेल ने पश्चिम यूपी के अपने इकलौते विधायक शफीक अंसारी को बड़ी जिम्मेदारी दी है।

Rampur News
अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल का शफीक के सहारे पश्चिम UP में खाता खुला है।
UP Politics: रामपुर की स्वार सीट से अपना दल (एस) के विधायक शफीक अंसारी को पार्टी प्रमुख अनुप्रिया पटेल ने मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष बनाया है। अनुप्रिया ने संगठन में उनका कद बढ़ाते हुए उनको अब मंडल के पांच जिलों में फैसले लेने का हक दिया है। अभी तक शफीक अपना दल के जिला महासचिव थे। अब वो मुरादाबाद मंडल के फैसले लेंगे। शफीक जल्दी ही मुरादाबाद डिवीजन के पांचों जिलों यानी मुरादाबाद, रामपुर, संभल, अमरोहा और बिजनौर में पार्टी के जिलाध्यक्ष नियुक्त करेंगे।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.