Azam khan: आजम खान से हटाई Y-कैटेगरी सिक्योरिटी, क्या आजम के जान का नहीं कोई खतरा?
रामपुरPublished: Jul 14, 2023 01:38:53 pm
Azam khan: 42 साल बाद आजम खान के पास कोई सुरक्षा नहीं है। Y-श्रेणी के गनर और आवास पर तैनात सिक्योरिटी को रामपुर SP ने पुलिस लाइन वापस बुला लिया है।


आजम खान से सरकार ने Y-श्रेणी सुरक्षा वापस ले लिया।
समिति ने सुरक्षा हटाने का दिया निर्देश
VVIP की सुरक्षा पर साल 2022, 8 नवंबर को राज्य स्तरीय सुरक्षा समितति की एक बैठक हुई। समिति ने कहा था कि आजम खान के लिए Y-श्रेणी की सुरक्षा देनेे का कोई औचित्य नहीं है। बुधवार यानी 12 जुलाई को गृह सचिव ने रामपुर के SP अशोक कुमार शुक्ला को सिक्योरिटी हटाने का निर्देश दिया।