रांची

इलेक्शन 2019…रांची, खूंटी, हजारीबाग व कोडरमा में तीन बजे तक 50 फीसदी मतदान

खूंटी लोकसभा सीट के लिए आज सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है…

रांचीMay 06, 2019 / 04:40 pm

Prateek

polling

(रांची): झारखंड की चार लोकसभा सीटों रांची, खूंटी, हजारीबाग और कोडरमा के लिए अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 50 प्रतिशत मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जा चुका है। रांची लोकसभा सीट में भी मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस संसदीय सीट में दोपहर तीन बजे तक करीब 45 प्रतिशत मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जा चुका है। रांची लोकसभा क्षेत्र के ईचागढ़ विधानसभा में सबसे अधिक लगभग 51 प्रतिशत और रांची विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 39 प्रतिशत वोट डाले गये।

 

खूंटी लोकसभा सीट के लिए आज सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। निर्वाचन आयोग से प्राप्त सूचना के अनुसार दोपहर तीन बजे तक करीब 53 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। इस संसदीय सीट के तमाड़ विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 59 प्रतिशत मतदाताओं ने अब तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है और सबसे कम वोट तोरपा विधानसभा क्षेत्र में डाले गये हैं, जहां अब तक केवल 46 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले हैं।

 

हजारीबाग लोकसभा सीट के लिए भी सुबह से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। इस सीट के लिए दोपहर एक बजे तक 45 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। इस संसदीय सीट के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में अब तक सबसे अधिक 47 प्रतिषत मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जा चुका है।

 

कोडरमा लोकसभा सीट के लिए दोपहर एक बजे तक करीब 56 प्रतिशत मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जा चुका है। इस संसदीय सीट के गांडेय विधानसभा क्षेत्र में अब तक सबसे अधिक 61 फीसदी मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जा चुका है। राज्य की चार सीटों पर आज हो रहे मतदान में कुल 61 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें रांची से महागठबंधन के उम्मीदवार सुबोधकांत सहाय, भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ और निर्दलीय उम्मीदवार रामटहल चैधरी के बीच मुकाबला है, वहीं खूंटी में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा प्रत्याषी अर्जुन मुंडा और महागंठबंधन के उम्मीदवार कालीचरण मुंडा के बीच मुख्य मुकाबला है।

 

हजारीबाग में केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी जयंत सिन्हा, कांग्रेस के गोपाल साहू और पूर्व सांसद सह भाकपा प्रत्याशी भुवनेश्वर मेहता अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, कोडरमा में महागंठबंधन के उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, भाजपा उम्मीदवार अन्नपूर्णा देवी तथा विधायक सह माले उम्मीदवार राजकुमार यादव के बीच मुकाबला है।


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल खियांगते ने बताया कि राज्य में हो रहे दूसरे चरण के मतदान के लिए 105 मतदान केंद्र महिलाओं द्वारा संचालित किये जा रहे हैं। चुनाव में महिलाओं की सहाभागिता बढ़ाने के लिए कोडरमा में 19, रांची में 22, खूंटी में 41 और हजारीबाग में तेइस मतदान केंद्र महिलाओं द्वारा संचालित किये जा रहे हैं। इन मतदान केंद्रों की पूरी व्यवस्था महिलाकर्मियों के हाथों है। इन मतदान केंद्रों पर अधिकारी और सुरक्षाकर्मी भी महिलाएं ही हैं। श्री खियांग्ते ने बताया कि चारों लोकसभा सीटों के लिए 347 आदर्ष मतदान केंद्र बनाये गये हैं।


इधर, दूसरे चरण के मतदान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। रांची, कोडरमा, खूंटी और हजारीबाग लोकसभा सीट पर चुनाव के दौरान 41 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था। पुलिस महानिरीक्षक आषीष बत्रा ने बताया कि मतदाता भयमुक्त वातावरण में मतदान कर सकें, इसके लिए सभी मतदान केंद्रों पर सषक्त बलों की तैनाती की गयी थी। उन्होंने बताया कि इस दौरन आपातकाल के लिए एयर एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गयी थी।


कुछ मतदान केंद्रों को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील भी घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि संवेदनशील मतदान केंद्रों की निगरानी के लिए दो हेलीकाॅप्टर का इस्तेमाल किया जायेगा। कोडरमा, रांची, खूंटी और हजारीबाग सीट पर आज हो रहे मतदान में अठारह से उन्नीस वर्ष के एक लाख नौ हजार पच्चीस नये मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इनमें तीरसठ हजार से अधिक पुरुष और पैंतालीस हजार से अधिक महिला मतदाता हैं।

Home / Ranchi / इलेक्शन 2019…रांची, खूंटी, हजारीबाग व कोडरमा में तीन बजे तक 50 फीसदी मतदान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.