script

कोडरमा,रांची, खूंटी व हजारीबाग में 64.23 प्रतिशत मतदान,इन दिग्गज नेताओं का भविष्य हुआ ईवीएम में कैद

locationरांचीPublished: May 06, 2019 10:20:48 pm

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल. खियांग्ते ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार इन चार सीटों के लिए कुल 64.23 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया…

voting

voting

(रांची): झारखंड की चार लोकसभा सीटों कोडरमा, रांची, खूंटी और हजारीबाग के लिए आज कड़ी सुरक्षा के शांतिपूर्ण तरीके से वोट डाले गये। इन चार सीटों के लिए दो पूर्व मुख्यमंत्री, अर्जुन मुंडा और बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिन्हा और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय समेत 61 प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य ईवीएम में कैद हो गया। मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। सभी मतदान केन्द्रों पर सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी।

 

इस सीट पर हुआ इतना मतदान

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल. खियांग्ते ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार इन चार सीटों के लिए कुल 64.23 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि अंतिम रिपोर्ट प्राप्त होने पर इस आंकड़े में बदलाव आएगा। खियांग्ते ने बताया कि कोडरमा लोकसभा सीट के लिए 65.70, रांची के लिए 63.38, खूंटी के लिए 65.22 और हजारीबाग के लिए 62.91 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कोडरमा में 62.51, रांची में 63.68, खूंटी में 66.34 और हजारीबाग लोकसभा सीट के लिए 63.69 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा। मतदान प्रारंभ होने के पहले माॅक टेस्ट में कुछ ईवीएम और वीवीपैट बदले गये थे, वहीं मतदान के दौरान कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। इस मौके पर पुलिस मुख्यालय के नोडल पदाधिकारी आशीष बत्रा ने बताया कि 8834 मतदान केंद्रों पर मतदान में कोई बाधा नहीं आयी। उन्होंने बताया कि खूंटी लोकसभा क्षेत्र के तमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों ने आज दो ट्रैक्टरों को आग के हवाले कर दिया, लेकिन इससे मतदान पर कोई असर नहीं पड़ा।

ट्रेंडिंग वीडियो