scriptझारखंड में अलग-अलग हादसों में सात बारातियों की मौत, नाबालिग समेत तीन युवक गिरफ्तार | accident in jharkhand | Patrika News

झारखंड में अलग-अलग हादसों में सात बारातियों की मौत, नाबालिग समेत तीन युवक गिरफ्तार

locationरांचीPublished: Jun 19, 2018 02:23:56 pm

Submitted by:

Shailesh pandey

झारखंड में पिछले 24 घंटे में रांची, धनबाद और पश्‍चिम सिंहभूम जिले में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में सात बारातियों की मौत हो गई

accident jharkhand

accident jharkhand

(रवि सिंहा की रिपोर्ट)
रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटे में रांची, धनबाद और पश्‍चिम सिंहभूम जिले में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में सात बारातियों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य लोग घायल हो गए। रांची के कांके थाना क्षेत्र अंतर्गत नगड़ी के निकट सोमवार रात करीब नौ बजे एक अनियंत्रित कार ने छह बारातियों को रौंद दिया, हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने इलाज के क्रम में दम तोड़ा। इस हादसे में गंभीर रुप से घायल चार लोगों का इलाज रिम्स में चल रहा है। दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने रात में ही सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा करते हुए कई वाहनों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने हादसे के सिलसिले में एक नाबालिग समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। जिस नैनो कार ने छह लोगों को अपनी चपेट में ले लिया था, उसे 17 वर्ष का एक नाबालिग चला रहा था। बताया गया है कि वे सभी पतरातू घाटी घूमने गए थे और वापस लौटते समय तेज गति के कारण यह हादसा हुआ।

 

आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

 

मंगलवार साढ़े दस बजे तक सड़क जाम की स्थिति बनी रही। लेकिन जाम को हटाने में सफलता नहीं मिली। सड़क जाम में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी। प्रदर्शनकारी मृतक के आश्रितों को 10-10 लाख रुपए मुआवजा की मांग कर रहे थे। बाद में पुलिस-प्रशासनिक के हस्तक्षेप और तत्काल सहायता के रुप में तीन-तीन लाख रुपए देने और उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने तथा सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के आश्वासन के बाद जाम हटाया जा सका।

 

पुल से गिरा वाहन, तीन जनो की मौत

 

इधर, धनबाद के तोपचांची थाना क्षेत्र में मंगलवार तडके एनएच-2 पर स्कॉर्पियो पुल से नीचे गिर जाने से वाहन में सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्त्ती कराया गया है,जिसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। बिहार के औरंगाबाद स्थित देव मंदिर में शादी समारोह में हिस्सा लेकर ये लोग बोकारो के गुजराती मोहल्ला लौट रहे थे। वाहन चालक ने शराब पी रखी थी और शराब के नशे में ही उसने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे तोपचांची थाना क्षेत्र में पहुंचने पर कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। हादसे घटनास्थल पर ही दो महिला और स्कॉर्पियो के ड्राइवर की मौत हो गई। वाहन पर चालक समेत 9 लोग सवार थे, दो को हल्की चोटें आईं है। इधर, प.सिंहभूम जिले में सोमवार देर रात बारातियों को लेकर जा रही एक टाटा मैजिक गाड़ी पलट गयी। इस हादसे में एक बाराती की मौके पर ही मौत हो गयी और छह अन्य लोग घायल हो गये। बारातियों के मुताबिक टाटा मैजिक के चालक की अचानक आंख लग जाने से यह हादसा हुआ।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो