scriptमंत्री रणधीर सिंह पर महिला ने थप्पड़ मामले का लगाया आरोप,शिकायत दर्ज कराई | accusment on Minister Randhir Singh of slap a woman | Patrika News

मंत्री रणधीर सिंह पर महिला ने थप्पड़ मामले का लगाया आरोप,शिकायत दर्ज कराई

locationरांचीPublished: Mar 26, 2019 09:00:22 pm

Submitted by:

Prateek

मंत्री रणधीर सिंह ने जिस पिंकी कुमारी नामक महिला को थप्पड़ मारा और बदसलूकी की, वह जिला परिषद की सदस्य भी हैं…

victim

victim

(रांची): राज्य के कृषि मंत्री रणधीर सिंह एक बार फिर विवादों में फंस गए है। इस बार जामताड़ा में एक महिला ने मंत्री पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है और इस संबंध में महिला की ओर से करमाटांड़ थाने में रणधीर सिंह के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई है।


मंत्री रणधीर सिंह ने जिस पिंकी कुमारी नामक महिला को थप्पड़ मारा और बदसलूकी की, वह जिला परिषद की सदस्य भी हैं। पिंकी कुमारी की ओर से थाने में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया है कि वह मंगलवार को लक्ष्मी नारायण यज्ञ में शामिल होने गई थी, जहां मंत्री रणधीर सिंह ने अपने अंगरक्षक के साथ उन पर हमला कर दिया और उसके साथ दुर्व्यवहार व गाली गलौच करते हुए बालों को पकड़ कर उसे जमीन पर घसीटा और मारा। उन्होंने आरोप लगाया है कि मंत्री के मारने से काफी चोटें आईं और नाक व कान से खून भी निकलने लगा। आवेदन में लिखा है कि मंत्री और उनके गुर्गों ने उसे और उसके घरवालों को जान से मारने की धमकी भी दी। साथ ही झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।

 

घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जामताड़ा जिले के काला झरिया में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य पिंकी कुमारी शामिल होने पहुंची थीं। कार्यक्रम में कृषि मंत्री रणधीर सिंह भी पहुंचे थे। इसीक्रम में किसी बात को लेकर कृषि मंत्री और जिला परिषद सदस्य के बीच कहासुनी हो गई, तभी मंत्री अचानक तैश में आ गए और पिंकी कुमारी को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया, इससे महिला वहीं गिर गई और उसका चश्मा भी टूट गया।

 

भाजपा का चरित्र उजागर – सुबोधकांत

झारखंड के कृषि मंत्री रणधीर सिंह द्वारा जिप सदस्य पिंकी कुमारी को थप्पड़ मारने और उनके दुर्व्यवहार की घटना पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने क्षोभ जताया है । उन्होंने कहा कि यह घटना भाजपा का चरित्र उजागर करती है। सुबोधकांत सहाय ने कहा कि बेटी बचाओ का नारा देने वाली भाजपा के स्वयंभू चैकीदार बेटियों पर हाथ उठा रहे हैं। महिलाओं के प्रति भाजपा नेताओं का समय समय पर चाल – चरित्र उजागर होता रहता है। महिला सशक्तिकरण की बात करने वाले भाजपा महिलाओं पर हाथ चलाकर अपनी नामर्दगी दिखा रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो