scriptआजसू पार्टी विधायक विकास मुंडा ने झामुमो में शामिल होने की घोषणा की | AJSU party MLA Vikas Munda announced to join JMM | Patrika News

आजसू पार्टी विधायक विकास मुंडा ने झामुमो में शामिल होने की घोषणा की

locationरांचीPublished: Oct 17, 2019 06:12:54 pm

Submitted by:

Navneet Sharma

Jharkhand: विधायक विकास मुंडा ने गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल होने की घोषणा की। 19 अक्तूबर को रांची में जेएमएम की बदलाव रैली में वे शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता लेंगे।

आजसू पार्टी विधायक विकास मुंडा ने झामुमो में शामिल होने की घोषणा की

आजसू पार्टी विधायक विकास मुंडा ने झामुमो में शामिल होने की घोषणा की

रांची। झारखंड में रांची जिले के तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के आजसू पार्टी के विधायक विकास मुंडा ने गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल होने की घोषणा की। 19 अक्तूबर को रांची में जेएमएम की बदलाव रैली में वे शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता लेंगे।
इससे पहले आज जेएमएम के केंद्रीय कार्यालय में उन्होंने पार्टी में शामिल होने की औपचारिक घोषणा की। 2014 के चुनाव में विकास मुंडा तमाड़ से आजसू पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते थे। उन्होंने राजा पीटर को हराया था।जबकि 2009 के चुनाव में राजा पीटर से वे हार गए थे।
अभी राजा पीटर पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा की हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं। विकास मुंडा पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा के ही पुत्र है। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने आजसू पार्टी से बगावत कर ली है और पार्टी ने उन्हें निलंबित कर रखा है।
इसके बाद से ही झामुमो से विकास मुंडा की नजदीकी बढ़ती चली गई। उधर आजसू पार्टी ने भी तमाड़ में गोलबंदी तेज कर दी है। पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो खुद वहां की चुनावी कमान संभाले हुए हैं।
आजसू पार्टी हर हाल में तमाड़ सीट जीतना चाहती है। हालांकि आजसू पार्टी ने अभी उम्मीदवार की घोषणा नहीं है। विकास मुंडा के झामुमो में शामिल होने के बाद समीकरणों में भी बदलाव आएगा. राजा पीटर की भी चुनाव पर नजर है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो