scriptआजसू पार्टी प्रत्याशी की घोषणा 23 को संभव-चंद्रप्रकाश चौधरी | AJSU will declared candidates for lok sabha election on 23 march | Patrika News

आजसू पार्टी प्रत्याशी की घोषणा 23 को संभव-चंद्रप्रकाश चौधरी

locationरांचीPublished: Mar 14, 2019 08:11:08 pm

Submitted by:

Prateek

गिरिडीह लोकसभा चुनाव को लेकर आजसू पार्टी ने 6 मार्च को गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले सभी विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी नेताओं-कार्यकर्त्ताओं को बुलाया गया है। बैठक के दौरान पार्टी नेताओं को बूथ स्तर तक कमिटी बनाने का टास्क दिया गया…

ajsu

ajsu

(रांची): आजसू केंद्रीय कमिटी की बैठक गुरुवार को रांची के हरमू बाईपास रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई। आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। एनडीए गठबंधन में शामिल आजसू पार्टी के लिए भाजपा ने गिरिडीह संसदीय सीट छोड़ी है।


बैठक समाप्त होने के बाद आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष और राज्य के पेयजल स्वच्छता तथा जल संसाधन मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने बताया कि 23 मार्च को आजसू पार्टी उम्मीदवार के नामों की घोषणा करेगी। उन्होंने बताया कि 23 को पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक के बाद घोषणा की जाएगी। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद आजसू ने इसकी जानकारी दी। इस बाबत पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत ने बताया कि दिल्ली में हुए समझौते के तहत बीजेपी 13 सीट पर चुनाव लड़ेगी। वहीं आजसू पार्टी एक सीट गिरिडीह पर अपना उम्मीदवार देगी। इसी पर चर्चा करने और संभावित प्रत्याशी के नाम को लेकर चर्चा की गई।


गिरिडीह लोकसभा चुनाव को लेकर आजसू पार्टी ने 6 मार्च को गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले सभी विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी नेताओं-कार्यकर्त्ताओं को बुलाया गया है। बैठक के दौरान पार्टी नेताओं को बूथ स्तर तक कमिटी बनाने का टास्क दिया गया।


गौरतलब है कि गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में गिरिडीह के अलावा बोकारो और धनबाद जिले के कुछ हिस्से भी शामिल हैं। इस लोकसभा क्षेत्र तहत पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जिनमें गिरिडीह, बाघमारा, टुंडी, बेरमो और डुमरी शामिल हैं।


उन पांच विधानसभा इलाकों में से तीन गिरिडीह, बाघमारा, बेरमो पर भाजपा, टुंडी पर आजसू पार्टी और डुमरी पर झामुमो का कब्जा है। आजसू पार्टी ने गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले जिला के अध्यक्ष और विधानसभा इलाकों से भी पार्टी कार्यकर्ता और नेताओं को बूथ कमेटी बनाने की जिम्मेवारी सौंपी है।


यह लोग रहे बैठक में मौजूद

रांची में हुई पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में पेयजल स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ,विधायक रामचंद्र सहिस, विधायक राजकिशोर महतो ,पूर्व मंत्री उमाकांत रजक, मुख्य प्रवक्ता डा देवशरण भगत, महासचिव डा लम्बोदर महतो, केन्द्रीय महासचिव संतोष महतो, धनबाद जिला अध्यक्ष मंटू महतो, गिरिडीह जिला अध्यक्ष गुड्डू यादव, क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य, प्रमुख प्रखंड अध्यक्ष सहित सभी प्रभारी मुख्य रुप उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो