scriptभाजपा अगर सत्ता में आई तो जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा देगीः अमित शाह | amit shah says BJP government will remove article 370 | Patrika News

भाजपा अगर सत्ता में आई तो जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा देगीः अमित शाह

locationरांचीPublished: Apr 27, 2019 03:23:16 pm

Submitted by:

Prateek

अमित शाह आज पलामू जिला मुख्यालय डालटनगंज के शिवाजी मैदान में भाजपा उम्मीदवार के चुनाव सभा को संबोधित कर रहे थे…

amit shah

amit shah

(रांची,डालटनगंज): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पार्टी अगर सत्ता में आई तो जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार के 10 साल के शासनकाल में जवानों के सिर काटे गए। देश ऐसी घटनाओं को भूल नहीं सकतो। अमित शाह आज पलामू जिला मुख्यालय डालटनगंज के शिवाजी मैदान में भाजपा उम्मीदवार के चुनाव सभा को संबोधित कर रहे थे।


उन्होंने कहा कि देश की जनता तय करके बैठी है कि फिर से देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही बनाना है। नरेन्द्र मोदी जैसा नेतृत्व वर्षों बाद देश को प्राप्त हुआ है। इस देश को एक निर्णायक फैसले करने वाला प्रधानमंत्री मिला है। सबसे बड़ी बात है संवेदनशील प्रधानमंत्री देने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। उन्होंने कहा कि पलामू, झारखंड की ये धरती जिन्होंने अंग्रेजों की नींद खराब कर दी। सन 1957 की क्रांति में यहां के लोगों ने कई बार अंग्रेजों के दांत खट्टे किए मैं इनको बार-बार प्रणाम करना चाहता हूं।


अमित शाह ने कहा कि महामिलावट वालों के पूरे टोले का मकसद सिर्फ भ्रष्टाचार करना है। झारखंड में एक निर्दलीय विधायक को मुख्यमंत्री बनाकर अरब-खरबों का भ्रष्टाचार किया गया। यहां की गरीब जनता का पैसा कांग्रेस पार्टी खा गई। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता। भाजपा के लिए मां भारती की सुरक्षा चुनाव और वोट बैंक से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जिस दिन बालाकोट में एयर स्ट्राइक हुई तो देशभर में उत्सव का माहौल था, सब जगह मिठाई बंट रही थी। लेकिन दो जगह मातम छा गया। एक तो पाकिस्तान में और दूसरा राहुल बाबा, लालू यादव और राबड़ी देवी और अन्य महामिलावटियों के वहां। इनके चहरे का नूर उतर गया। कांग्रेस गरीबी उन्मूलन की बात करती है। इनकी पांच पीढ़ी यही बात कहती आई है। लेकिन गरीबी नहीं हटा पाई। मोदी जी ने तय किया है कि 2022 तक देश के हर घर में बिजली, शौचालय, गैस का सिलेंडर और पीने का पानी पहुंचाने का काम किया जाएगा।


अमित शाह ने कहा कि 8 करोड़ परिवारों को शौचालय देकर माताओं-बहनों को सम्मान के साथ जीने का अधिकार मोदी सरकार ने दिया है। 2.5 करोड़ गरीबों को घर देने का नरेन्द्र मोदी सरकार ने किया है। मोदी सरकार ने पांच साल में देश की 7 करोड़ गरीब माताओं को गैस सिलेंडर देने का काम किया। 70 साल देश पर राज करने वाली सरकारों ने 50 करोड़ गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। मैं उनको पूछना चाहता हूं कि आपने देश के गरीब, दलित, आदिवासी के लिए क्या किया? मोदी सरकार ने पांच साल में देश की 7 करोड़ गरीब माताओं को गैस सिलेंडर देने का काम किया। साढ़े चार महीने से देशभर में घूमते हुए ये मेरी 260 वीं लोकसभा क्षेत्र का भ्रमण है। मैं जहां भी गया सब जगह मोदी-मोदी की आवाज सुनाई दे रही है। झारखंड में भाजपा सरकार ने करीब 35 लाख से ज्यादा लोगों को नौकरी दी है। कृषि विकास दर जो 4 प्रतिशत था उसे 19 प्रतिशत करने का काम रघुवर दास की सरकार ने किया है। झारखंड में पूरे देश को समृद्ध करने जैसे खनिज है। झारखंड तो समृद्ध है लेकिन कांग्रेस सरकार में झारखंडी गरीब रहा। झारखंड में रघुवर जी की सरकार बनी और केंद्र में मोदी जी की सरकार बनी तब जाकर झारखंड का विकास हुआ है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो