scriptरांची में केजरीवाल करेंगे नोटबंदी के खिलाफ जनसभा | Arvind kejriwal rally in ranchi against notbandi | Patrika News

रांची में केजरीवाल करेंगे नोटबंदी के खिलाफ जनसभा

locationरांचीPublished: Dec 14, 2016 08:23:00 pm

नोटबंदी के खिलाफ 22 दिसम्बर को रांची के हरमू मैदान में एक जनसभा का आयोजन किया गया है…

Arvind kejriwal tweets about muffler on twitter

Arvind kejriwal tweets about muffler on twitter

रांची। नोटबंदी के खिलाफ 22 दिसम्बर को रांची के हरमू मैदान में एक जनसभा का आयोजन किया गया है। जनसभा को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल संबोधित करेंगे। केजरीवाल 22 दिसम्बर को रांची आयेंगे। उक्त बातें आम आदमी पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक पवन कुमार पाण्डेय ने कही।

मंगलवार को होटल सिटी पैलेस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि नोट बंदी का भ्रष्टाचार से कोई लेना-देना नहीं है। सरकार सिर्फ उद्योगपतियों, कॉरपोरेट घरानों के लिए काम कर रही है और उन्हें ही फायदा पहुंचाने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि नोटबंदी की आड़ में केंद्र सरकार घोटाला कर रही है। अभी तक 8 लाख करोड़ से भी अधिक राशि का घोटाला हुआ है। आजाद भारत का यह सबसे बड़ा घोटाला है। कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने नोट बंदी के माध्यम से अरबपति मित्रों को फायदा पहुंचाने का काम किया है। नोट बंदी से देश में समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। देश विनाश की ओर बढ़ रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो