scriptभाजपा ने झारखंड के 10 लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की, 2014 में ताल ठोकने वाले नौ प्रत्याशियों पर जताया भरोसा | BJP launched list of 10 lok sabha cnadidates in jharkhand | Patrika News

भाजपा ने झारखंड के 10 लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की, 2014 में ताल ठोकने वाले नौ प्रत्याशियों पर जताया भरोसा

locationरांचीPublished: Mar 23, 2019 10:43:47 pm

Submitted by:

Prateek

कड़िया मुंडा का टिकट कटा, अर्जुन मुंडा खूंटी से लड़ेंगे चुनाव
 

(रांची): भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड के दस लोकसभा सीटों के लिए पार्टी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने वयोवृद्ध नेता कड़िया मुंडा को अब विराम देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को खूंटी संसदीय सीट से चुनाव लड़ने का निर्देश दिया है।


पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वित्तमंत्री अरूण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, निजिन गडकरी, मुख्यमंत्री रघुवर दास, लोकसभा प्रभारी मंगल पांडेय,प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिन्हा और सुदर्शन भगत की मौजूदगी में बैठक हुई थी। इस बैठक के अन्य राज्यों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार शनिवार को पार्टी की ओर से 48 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी गई। इस सूची में झारखंड के अलावा गोवा, मध्यप्रदेश और गुजरात, हिमाचल प्रदेश तथा कर्नाटक के उम्मीदवारों के नामों की भी घोषणा की गई है।

 

झारखंड में पार्टी ने राजमहल संसदीय सीट से हेमलाल मुर्मू, दुमका से सुनील सोरेन, गोड्डा से निशिकांत दूबे, धनबाद से पीएन सिंह, जमशेदपुर से विद्युत वरण महतो, सिंहभूम से लक्ष्मण गिलुवा, लोहरदगा से सुदर्शन भगत, पलामू से विष्णु दयाल राम, हजारीबाग से जयंत सिन्हा और खूंटी संसदीय सीट से अर्जुन मुंडा को उम्मीदवार बनाया है। 10 में से नौ उम्मीदवार वर्ष 2014 के चुनाव में भी भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ चुके है, लेकिन खूंटी में कड़िया मुंडा का टिकट काट कर अर्जुन मुंडा को उम्मीदवार बनाया गया है। दस में से पार्टी के सात उम्मीदवार मौजूदा सांसद है, जबकि अर्जुन मुंडा पूर्व में जमशेदपुर संसदीय सीट से चुनाव जीत चुके है, वहीं खूंटी में वे पहली बार भाग्य आजमाएंगे। जबकि पिछले चुनाव में भी दुमका में सुनील सोरेन और राजमहल से हेमलाल मुर्मू को हार का सामना करना पड़ा था, इन दोनों सीटों पर झामुमो के शिबू सोरेन और विजय हांसदा की जीत हुई थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो