scriptलोकसभा चुनाव में वंशवाद, परिवारवाद, तुष्टिकरण की राजनीति का हुआ खात्मा-रघुवर दास | chief minister raghubar das addressed BJP activists meeting in ranchi | Patrika News

लोकसभा चुनाव में वंशवाद, परिवारवाद, तुष्टिकरण की राजनीति का हुआ खात्मा-रघुवर दास

locationरांचीPublished: Jun 05, 2019 09:50:33 pm

Submitted by:

Prateek

मुख्यमंत्री आवास में हुआ कार्यकर्त्ता अभिनंदन समारोह का आयोजन…
 

bjp

लोकसभा चुनाव में वंशवाद, परिवारवाद, तुष्टिकरण की राजनीति का हुआ खात्मा-रघुवर दास

(रांची): मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में देश और प्रदेश की जनता ने वंशवाद, परिवारवाद, तुष्टिकरण की राजनीति को समाप्त करते हुए विकास और राष्ट्रवाद पर मतदान किया। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भरोसा और विश्वास जताते हुए एनडीए को प्रचंड बहुमत दिया।


रघुवर दास ने आज अपने आवास पर आयोजित कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह को संबोधित करते हुए कहा। आज के कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम प्रदेश पदाधिकारी, नव निर्वाचित सांसद गण राज्यसभा सदस्य गण, विधायक गण ज़िला के पदाधिकारी, विधानसभा कोर कमिटी एवं सभी मंडल अध्यक्ष शामिल हुए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी मिशन 2019 पूरा नहीं हुआ है, हमें राज्य में सुशासन एवं विकास के लिए फिर राज्य में दो तिहाई बहुमत के साथ 60 से भी ज्यादा विधान सभा सीट जितनी है।राज्य की जनता डबल इंजन के सरकार के फायदे को समझ चुकी है है। राज्य की जनता के बीच हमें सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों के साथ जाने की आवश्यकता है। जनता को भाजपा पर पूरा भरोसा है।

 

रघुवर दास ने कहा कि मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना के तहत राज्य के 51 लाख किसानों को सम्मान राशि जून और अक्टूबर माह में दो किश्तों में सीधे खाते में भेजी जाएगी ताकि किसान खाद बीज केलिए महाजन साहूकारों पर आश्रित नहीं रहें। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री आगामी योग दिवस के अवसर पर 20 जून को रांची पधार रहे हैं तथा 21जून को कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने पचायत प्रखंड एवं ज़िला स्तर आयोजित होने वाले योग दिवस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने योग प्रशिक्षक से इसकी तैयारी प्रारंभ कर कार्यक्रम को भब्या बनाने का आह्वान किया। उन्होंने ज़िला समिटी ,विधानसभा कोर कमेटी मंडल कमिटी की बैठक आयोजित कर तैयारी करने का निर्देश दिया।


कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,राज्य सरकार के मंत्री सीपी सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा , रामचंद्र चंद्रवंशी, लुईस मरांडी, राज पलिवार, नीरा यादव, अमर बाउरी, नव निर्वाचित सांसद संजय सेठ पी एन सिंह, सुनील सोरेन, सुनील सिंह, निशिकांत दुबे, अन्नपूर्णा देवी, विद्युत वरण महतो, बी डी राम, सुदर्शन भगत सहित राज्य सभा सांसद समीर उरांव, महेश पोद्दार, सहित विधायक गण उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो