scriptसीएम ने किया झारखंड की सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण, चॉपर से बरसाए फूल | CM inaugurated jharkhand's biggest statue of vivekananda | Patrika News

सीएम ने किया झारखंड की सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण, चॉपर से बरसाए फूल

locationरांचीPublished: Jan 12, 2019 09:42:34 pm

Submitted by:

Prateek

बड़ा तालाब में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा की ऊंचाई 33 फीट और वजन 9.8 टन है…

vivekanand ji

vivekanand ji

(रांची): झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार को राज्य की सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया, इस मौके पर चॉपर से फूल बरसाए गए। राजधानी रांची के बड़ा तालाब के बीचों-बीच स्थित टापू पर स्थापित 33 फीट ऊंची प्रतिमा का मुख्यमंत्री ने अनावरण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्श और विचार युगों-युग तक पीढ़ी दर पीढ़ी सभी को प्रेरणा देती रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार स्वामी विवेकानंद के सपने के अनुरूप झारखंड बनाने में जुटी है।


बड़ा तालाब में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा की ऊंचाई 33 फीट और वजन 9.8 टन है। इस प्रतिमा का निर्माण नोएडा की राम सुतार आर्ट क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने किया है। यह उन्हीं पद्मभूषण मूर्तिकार राम वी सुतार की कंपनी है, जिन्होंने गुजरात में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा (स्टैचू ऑफ यूनिटी) बनाई। दावा यह भी किया जा रहा है कि यह राज्य की सबसे बड़ी प्रतिमा है। रोटरी पार्क से प्रतिमा तक जाने के लिए फुटब्रिज बनाया गया है। प्रतिमा के अनावरण के साथ बड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण का पहला चरण पूरा हो चुका है।

ट्रेंडिंग वीडियो