scriptडी.राजा,कांति सिंह व संतोष मांझी ने की लालू प्रसाद से मुलाकात,बिहार के राजनीतिक हालात पर हुई चर्चा | D. Raja, Kanti Singh and Santosh Manjhi meet Lalu Prasad | Patrika News

डी.राजा,कांति सिंह व संतोष मांझी ने की लालू प्रसाद से मुलाकात,बिहार के राजनीतिक हालात पर हुई चर्चा

locationरांचीPublished: Jan 19, 2019 04:19:26 pm

Submitted by:

Prateek

शनिवार को रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद यादव से मिलने का दिन रहता है,पुलिस से अनुमति लेने के बाद तीन लोग उनसे मिल सकते हैं…

d raja

d raja

(रांची): रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान, रिम्स के पेइंग वार्ड में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव से शनिवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डी राजा , राजद की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व मंत्री कांति सिंह तथा हम पार्टी के संतोष मांझी ने मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान डी. राजा ने लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के साथ ही कई सियासी मुद्दों पर भी चर्चा की। मुलाकात के दौरान बिहार-झारखंड में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कि आगामी लोकसभा सीट शेयरिंग पर भी चर्चा हुई।


फाइटर हैं लालू— डी राजा

मुलाकात कर बाहर निकलने पर डी राजा ने कहा कि उन्होंने लालू प्रसाद यादव की सेहत का हाल-चाल लिया। लालू प्रसाद यादव तेजी से रिकवर कर रहे हैं। लालू फाइटर हैं। जो जेल में रहते हुए भी साम्प्रादयिक ताकतों से लड़ रहे हैं। डी राजा ने कहा कि लालू से महागठबंधन पर भी चर्चा हुई। देश में बन रहे महागठबंधन के साथ-साथ झारखंड और बिहार के गठबंधन पर भी चर्चा हुई डी राजा ने कहा कि देश में आज जैसी स्थिति है। वैसे में आने वाले चुनाव में बीजेपी को सत्ता से बेदखल करना जरूरी है। डी राजा ने कहा कि 3 फरवरी को कोलकाता में लेफ्ट की रैली आयोजित की गई है।


बिहार में महागठबंधन में नहीं कोई खटपट— कांति सिंह

kanti singh

पूर्व केंद्रीय कांति सिंह ने भी लालू प्रसाद से मुलाकात की। मुलाकात कर बाहर निकलने पर कांति सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने सिर्फ उनका हाल-चाल लिया। इस दौरान उनसे कोई भी राजनितिक बातचीत नहीं हुई। हालांकि कांति सिंह ने इशारों में ही साफ कर दिया कि वह काराकाट या फिर भोजपुर सीट से लोकसभा चुनाव के मैदान में आएंगी। काराकाट सीट पर उपेंद्र कुशवाहा की दावेदारी के सवाल पर कांति सिंह ने कहा कि यह पार्टी तय करेगी कि किस सीट से लडूंगी। लेकिन चुनावी मैदान में जरूर आऊंगी। कांति सिंह ने दावा किया कि बिहार में महागठबंधन में कोई खटपट नहीं।

 

महागठबंधन की स्थिति को लेकर हुई चर्चा— संतोष मांझी

इधर, हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव और जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष मांझी ने भी लालू से मुलाकात की। मुलाकात कर लौटने के बाद कहा कि संतोष मांझी ने पत्रकारों को बताया कि लालू प्रसाद की सेहत का हाल चाल लेने के साथ—साथ राजनीति पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद ने बिहार के गांव और कस्बाई इलाके में महागठबंधन की स्थिति को लेकर चर्चा की। साथ ही फीडबैक भी लिया। हम पार्टी कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी और महागठबंधन में सीटों के फार्मूले के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में संतोष मांझी ने कहा कि अभी कोई दावा नहीं किया गया है। लेकिन जल्द ही सीटों के बंटवारे का खुलासा भी हो जाएगा।

 

गौरतलब है कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद अरबों रुपये के बहुचर्चित चारा घोटाले के तीन मामलों में सजायाफ्ता लालू प्रसाद पिछले एक वर्ष से अधिक समय से रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारावास में सजा काट रहे है, इस बीच उनकी तबीयत खराब होने के कारण रिम्स स्थित पेइंग वार्ड में भर्त्ती कराया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो