scriptझारखंड भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नाम चर्चा, सूची लेकर सीएम व प्रदेश अध्यक्ष जाएंगे दिल्ली | discussion on name of candidates in jharkhand bjp meeting | Patrika News

झारखंड भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नाम चर्चा, सूची लेकर सीएम व प्रदेश अध्यक्ष जाएंगे दिल्ली

locationरांचीPublished: Mar 15, 2019 10:09:39 pm

Submitted by:

Prateek

पार्टी ने गिरिडीह लोकसभा सीट छोड़ कर अन्य सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई बताया गया है…

bjp

bjp

(रांची): लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश भारतीय जनता पार्टी चुनाव समिति की बैठक में संभावित प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में राज्य के सभी संसदीय क्षेत्रों से आए पार्टी के संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई।


भाजपा ने राज्य में 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है और एक सीट सहयोगी दल आजसू पार्टी के लिए छोड़ने का निर्णय लिया है। पार्टी ने गिरिडीह लोकसभा सीट छोड़ कर अन्य सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई बताया गया है। बताया गया है कि पार्टी की ओर से प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र से तीन-तीन उम्मीदवारों के नामों का पैनल बनाया है। हालांकि इन नामों का अधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया गया है। उम्मीदवारों की सूची को लेकर प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा और मुख्यमंत्री रघुवर दास दिल्ली जाएंगे दिल्ली में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति या संसदीय बोर्ड की बैठक में विचार-विमर्श के बाद ही उम्मीदवारों के नाम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

 

यह लोग रहे बैठक में मौजूद

रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में घंटों चली भाजपा चुनाव समिति की बैठक में प्रदेश सह प्रभारी रामविचार नेताम ,प्रदेश लोकसभा प्रभारी मंगल पाण्डेय ,प्रदेश अध्यक्ष सांसद लक्ष्मण गिलुवा , मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, महामंत्री सुनील सिंह, दीपक प्रकाश, केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, जयंत सिन्हा, सांसद डॉ रविन्द्र राय, विद्युत वरण महतो, मंत्री नीलकंठन सिंह मुंडा,विधायक केदार हाजरा,श्याम नारायण दुबे एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती सिंह शामिल थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो