रांची

झारखंड: भूकंप के झटके से मची अफरा-तफरी,कई घरों में आई दरार

इस भूकंप में कोई बड़ा नुकसान की ख़बर नहीं है पर लोग अभी भी दहशत में है…
 

रांचीApr 20, 2019 / 03:06 pm

Prateek

earth quke

(रांची): झारखंड के पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में आज सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। कुछ क्षणों के भूकंप के झटके के कारण कई घरों में दरार आ गई, हालांकि इससे कोई बड़ा नुकसान होने की खबर नहीं है, परंतु भूकंप की खबर मिलने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


मौसम विभाग से मिली के अनुसार सुबह छह बजकर 20 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र सरायकेला-खरसावां जिला में रहा। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पैमाने पर चार दशमलव चार रहा। भूमि से नीचे करीब 18 किलोमीटर नीचे भूकंप का केंद्र रहने के कारण कोई कोई खास नुकसान नहीं हुआ।


भूकंप के संबंध में पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका के ग्रामीणों ने बताया कि सुबह में कुछ लोग उठ चुके थे, तभी छह बजकर 20 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस हुआ। पंखे और अन्य सामान हिलने-डूलने लगे, तो घर के जगे हुए सदस्यों ने सोये हुए अन्य परिजनों को जगाया और भूकंप के बारे में जानकारी दी। करीब एक मिनट तक कंपन होता रहा और जब तक घबराए हुए लोग बाहर निकलने की स्थिति में आते, तब तक स्थिति सामान्य हो गई। हालांकि फिर से भूकंप आने की आशंका से लोग अपने घरों से निकल कर बाहर मैदान और सड़कों पर आ गए। बताया गया है कि भूकंप के तेज झटके से कई घरों के छप्पर और पक्के मकानों में दरार आ गई। लोग अब भी फिर से भूकंप आने को लेकर आशंकित है और लोगों में भय एवं दहशत का माहौल है।

Home / Ranchi / झारखंड: भूकंप के झटके से मची अफरा-तफरी,कई घरों में आई दरार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.