रांचीPublished: Jan 12, 2020 05:48:31 pm
Chandra Prakash sain
उग्रवादी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए थे
नक्सलियों
मेदिनीनगर. झारखंड के पलामू जिला पुलिस ने रविवार को छत्तरपुर थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के नावाबाजार क्षेत्र के गुप्त ठिकाने पर छापा मारकर चार नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। इन उग्रवादियों के पास से दो बाईक, चार मोबाईल और नक्सल पर्चे पुलिस ने बरामद किया है। छत्तरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शम्भू कुमार सिंह ने बताया कि टी पी सी का यह गिरोह अपने स्वयंभू जोनल कमांडर चंद्रेश के निर्देश पर उग्रवादी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए थे। उन्होंने बताया कि, गिरफ्तार उग्रवादियों के नाम सतेन्द्र यादव, बलदेव यादव, हरेन्द्र सिंह और शम्भु बैगा है। शम्भू कुमार सिंह ने बताया कि, इन उग्रवादियों की तलाश पुलिस को काफी दिनों से थी। उन्होंने बताया कि, इनके ऊपर लेवी वसूलने, गाड़ियों को जलाने, गोलीचालन तथा मारपीट करने के अलावे धमकी देने के बारे में पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं।