script

राजधानी रांची में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, पांच युवक हिरासत में

locationरांचीPublished: Mar 19, 2019 02:36:55 pm

पुलिस एक अन्य आरोपी की तलाश में भी जुटी है…

(रांची): झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार रात एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने रात भर छापेमारी कर पांच युवकों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं पीड़िता के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है,ताकि आरोपियों के बारे में सही जानकारी मिल सके।


घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रांची के लालपुर थाना क्षेत्र के वर्द्धमान कंपाउंड में एक फ्लैट में सोमवार देर शाम को छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके दोस्त ने ही दुष्कर्म किया और उसके दोस्त के साथ आए अन्य लड़कों ने भी सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में पीड़िता को नशे की हालत में सड़क पर लाकर छोड़ दिया गया। बताया गया है कि छात्रा और उसके छह दोस्त कल शाम घूमने निकले थे। इस दौरान छात्रा के एक दोस्त ने उसे कोल्डड्रिंक पीने के लिए दिया। कोल्ड ड्रिंक पिलाकर युवक ने अपने दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। लालपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने तत्काल बेसुध पड़ी छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया।


बताया गया है कि छात्रा इतने नशे में थी कि वो कुछ भी बता नहीं पा रही थी। आनन-फानन में उसे लालपुर पुलिस की टीम ने स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती करवाया और बेसुध अवस्था में ही छात्रा की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापेमारी शुरू की। पुलिस ने तत्काल उन आरोपियों को हिरासत में ले लिया, जिन-जिन आरोपियों के नाम पीड़िता ने बताए थे। बताया गया है कि पांच युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस एक अन्य आरोपी की तलाश में भी जुटी है। पीड़िता के पूरी तरह से होश में आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो