scriptसरकारी कंपनियों को एक-एक कर किया जा रहा 10-15 पूंजीपतियों के हवाले -राहुल गांधी | Government companies being handed 10-15 capitalists - Rahul Gandhi | Patrika News

सरकारी कंपनियों को एक-एक कर किया जा रहा 10-15 पूंजीपतियों के हवाले -राहुल गांधी

locationरांचीPublished: Dec 09, 2019 05:42:41 pm

Submitted by:

Navneet Sharma

सत्ता में आने पर किसानों का दो लाख तक का कर्ज होगा माफ: कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी ने कहा है कि सरकारी कंपनियों को एक-एक कर दस-पंद्रह बड़े पूंजीपतियों के हवाले किया जा रहा है। राहुल गांधी सोमवार को बड़कागांव में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सिर्फ पंद्रह-बीस बड़े उद्योगपति देश को नहीं चला सकते, लेकिन गरीब, किसान और मजदूर देश को आगे ले जा सकते है।

सरकारी कंपनियों को एक-एक कर किया जा रहा 10-15 पूंजीपतियों के हवाले -राहुल गांधी

सरकारी कंपनियों को एक-एक कर किया जा रहा 10-15 पूंजीपतियों के हवाले -राहुल गांधी

रांची: कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी ने कहा है कि सरकारी कंपनियों को एक-एक कर दस-पंद्रह बड़े पूंजीपतियों के हवाले किया जा रहा है। राहुल गांधी सोमवार को बड़कागांव में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सिर्फ पंद्रह-बीस बड़े उद्योगपति देश को नहीं चला सकते, लेकिन गरीब, किसान और मजदूर देश को आगे ले जा सकते है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उद्योगपतियों को भी जगह मिलनी चाहिए, लेकिन जिस तरह से पूंजीपतियों का साढ़े तीन लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया गया, उसी तरह से राज्य के किसानों और छोटे दुकानदारों का भी कर्ज माफ होना चाहिए।
कांग्रेस गठबंधन की सरकार सत्ता में आएगी, तो किसानों का दो लाख रुपए तक का कर्ज माफ हो जाएगा। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि जिन किसानों की जमीन छीनी गई या अधिग्रहण की गई है, उन्हें उचित मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही जिस तरह से छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में भूमि अधिग्रहण कानून लागू हुआ, उसी तरह से झारखंड में भी इसे सख्ती से लागू किया जाएगा। अब राज्य में भी बिना पंचायत से पूछे किसी की जमीन नहीं छीनी जाएगी।
राहुल गांधी ने जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स बताते हुए कहा कि इससे सिर्फ अडाणी और अंबानी को फायदा हुआ है। ये बड़े पूंजीपति नरेंद्र मोदी का चेहरा टीवी पर दिखाते है और बदले में उन्हें किसानों की जमीन और घर छीन कर उद्योगपतियों को दी जाती है। उन्होंने लोगों से यह भी पूछा कि नरेंद्र मोदी को कभी किसानों को गले लगाते देखा है या मजदूरों का हाथ पकड़ते देखा है। बड़कागांव क्षेत्र में जमीन अधिग्रहण का विरोध करने पर छह किसानों को गोली मार दी गई, लेकिन कभी किसी उद्योगपति से जमीन छीनने या उन्हें गोली मारने की खबर सामने नहीं आती।
कांग्रेस के स्टार प्रचारक ने कहा कि एक के बाद एक फैक्ट्रियां बंद हो रही हैं, उत्पादन बंद हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा जहां जाती है नफरत का माहौल बनाती है, लोगों से मारपीट की जाती है। नफरत फैलने से बेरोजगारी बढ़ेगी, उद्योग धंधे बंद होगे।
राहु गांधी ने कहा कि कांग्रेस शासन में देश की अर्थव्यवस्था काफी तेजी से आगे बढ़ रही थी, दुनिया भर के कई देश यह पता लगाने की कोशिश करते थे कि भारत किस तरह से आगे बढ़ रहा है, लेकिन आज देश भर में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है, हिन्दुस्तान की छवि दुनिया भर में बलात्कार के कैपिटल के रूप में बनी है। उत्तर प्रदेश में भाजपा के विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगता है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक शब्द नहीं बोलते है, पीड़िता को दुर्घटना में मारने की कोशिश की जाती है, तब भी नरेंद्र मोदी कुछ नहीं बोलते है। उत्तर प्रदेश में महिलाओं को जलाया जा रहा है, गोली मारी जा रही है, लेकिन प्रधानमंत्री एक शब्द नहीं बोलते है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो