रांचीPublished: Mar 04, 2023 12:40:19 am
Devkumar Singodiya
लोक कलाकारों ने लोक गीतों पर किया नृत्य
खादी ग्रामोद्योग की प्रदर्शनी में उमड़े लोग
रांची. मद्धिम संगीत, पक्षियों की चहचहाहट, झारखंड के पतरातु डैम के किनारे बना रिजॉर्ट शुक्रवार को विदेशी मेहमानों की मेहमानवाजी में व्यस्त था। जी 20 सम्मेलन में शिरकत करने आए मेहमान भी झारखंड के रमणीय वातावरण के कायल हो गए। कुछ मेहमान पलाश के वृक्षों को निहार रहे थे, तो कुछ डैम में बोटिंग का आनंद लेते दिखाई दिए। रिजॉर्ट में मेहमानों का स्वागत झारखंड की संस्कृति और परम्परा के अनुरूप किया गया। ढोल, नगाड़े की थाप पर नृत्य करते झारखंड के कलाकारों ने प्रतिनिधियों का मन मोह लिया।