scriptहेमंत नई दिल्ली में आज राहुल गांधी से मिलेंगे,महागठबंधन का औपचारिक ऐलान संभव | hemant soren will meet to rahul gandhi on 16 march | Patrika News

हेमंत नई दिल्ली में आज राहुल गांधी से मिलेंगे,महागठबंधन का औपचारिक ऐलान संभव

locationरांचीPublished: Mar 15, 2019 09:09:42 pm

Submitted by:

Prateek

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस, झामुमो, झाविमो और राजद के बीच गठबंधन को लेकर सीटों के बंटवारे पर पिछले दिनों ही सहमति बन चुकी है…

hemant soren and rhul gandhi

hemant soren and rhul gandhi

(रांची): झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो दिनों से नई दिल्ली में महागठबंधन को मूर्त्त रूप देने के लिए कांग्रेस और वाम दलों के शीर्ष नेताओं से विचार-विमर्श में जुटे है।


झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन शनिवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे और इस मुलाकात के बाद महागठबंधन का औपचारिक ऐलान संभव है। बताया गया है कि हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के अलावा वाम नेताओं से भी मुलाकात की।


हेमंत सोरेन ने वाम नेता डी.राजा से मुलाकात के बाद कहा कि भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए विपक्षी दलों की एकजुटता पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि डी.राजा ने भी भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए विपक्षी एकता को जरूरी बताया।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस, झामुमो, झाविमो और राजद के बीच गठबंधन को लेकर सीटों के बंटवारे पर पिछले दिनों ही सहमति बन चुकी है, जिसके तहत राज्य की 14 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस सात सीटों, झामुमो चार सीटें, झाविमो दो और राजद एक सीट पर चुनाव लड़ेगा। कांग्रेस का रांची, सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा, हजारीबाग और धनबाद संसदीय सीट पर चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है, जबकि जमशेदपुर सीट को लेकर झामुमो के साथ और गोड्डा सीट को लेकर झाविमो के साथ विवाद है। वहीं झामुमो के लिए राजमहल, दुमका और गिरिडीह के अलावा एक अन्य सीट छोड़ी गयी, वहीं झाविमो के लिए कोडरमा और पलामू तथा राजद के लिए चतरा सीट छोड़े जाने की संभावना है।


इधर,प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह, सह प्रभारी एवं मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री उमंग सिंघार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम समेत अन्य पार्टी नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में भी लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के अलावा उम्मीदवारों के नाम पर भी चर्चा हुई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो