scriptरांची से अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा जल्द- जयंत सिन्हा | jayant sinha says international flights will start soon from ranchi | Patrika News

रांची से अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा जल्द- जयंत सिन्हा

locationरांचीPublished: Dec 07, 2018 07:10:31 pm

Submitted by:

Prateek

जयंत सिन्हा शुक्रवार को राजधानी स्थित बिरसा मुंडा हवाईअड्डे पर रांची से रायपुर के लिए पहली उड़ान को रवाना किया…

jayant sinha

jayant sinha

(रांची): केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा है कि रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाईअड्डे से जल्द ही दुबई-सिंगापुर समेत अन्य देशों के लिए अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा शुरु हो जाएगी। उन्होंने बताया कि रांची एयरपोर्ट स्थित नवनिर्मित टर्मिनल में अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा शुरू करने के लिए आवश्यक सभी सेवाएं उपलब्ध है और इसी टर्मिनल से इंटरनेशनल फ्लाइट्स की सुविधा यात्रियों को मिल सकती है। उन्होंने का कहा कि हाल ही में विजयावाड़ा से सिंगापुर के लिए सीधी विमान सेवा की शुरुआत हुई, तो रांची से भी निश्चित रूप से इंटरनेशनल फ्लाइटस की सुविधा शुरू हो सकती है। जयंत सिन्हा शुक्रवार को राजधानी स्थित बिरसा मुंडा हवाईअड्डे पर रांची से रायपुर के लिए पहली उड़ान को रवाना किया।


केंद्रीय मंत्री ने बताया कि शुक्रवार को रांची से रायपुर के लिए पहले ही दिन 40 यात्रियों ने उड़ान भरी, जबकि शाम में कोलकाता के लिए शुरू विमान सेवा में 72 में से 60 सीट बुक रही। उन्होंने कहा कि नागर विमानन मंत्रालय देश के छोटे शहरों को भी हवाई सेवा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आज रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से रायपुर, भुवनेश्वर के लिए सीधी विमान सेवा शुरू की गई है। रायपुर के लिए विमान को रवाना करने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा की छोटे शहरों के लिए हवाई यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 से रांची हवाईअड्डे पर यात्रियों की संख्या में चार गुणा से ज्यादा वृद्धि हुई है, यात्रियों की संख्या में वृद्धि वर्ष 2014 0.6.मिलियन से वर्ष 2018 में 2.72 मिलियन अनुमानित है।

 

जयंत सिन्हा ने बताया की देवघर के लिए आगामी मई से विमान सेवा शुरू होगी, जिसके उद्घाटन में प्रधानमंत्री भी शरीक होंगे। उन्होंने यह भी कहा की छोटे शहरों को भी हवाई नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है और इस दिशा में बोकारो से जल्द ही कोलकाता के लिए उड़ान सेवा शुरू होगी। छोटे शहरों के लिए विमान सेवा शुरू होने से आम लोगों को बड़ा फायदा हो रहा है और उनके लिए भी हवाई सफर आसान हो गया है।

 

25 एकड़ में एयरपोर्ट का विस्तारीकरण

केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने बताया कि रांची एयरपोर्ट के सामने स्थित सेना की 25 एकड़ जमीन को लेकर हवाईअड्डे में अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इस मौके पर उपस्थित राज्य के नागर विमानन मंत्री सीपी सिंह ने बताया कि सेना को इस जमीन के बदले में पीछे में जमीन उपलब्ध कराया जाएगा, इस पर सहमति बन गई है। कार्यक्रम मेंउपस्थित सांसद रामटहल चौधरी ने रांची से लखनउ और अहमदाबाद के लिए सीधी विमान सेवा शुरू करने का आग्रह किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो