scriptमिशन 2019 के लिए चुनाव प्रबंधन व बूथ मैनेजमेंट महत्वपूर्ण-लक्ष्मण गिलुवा | jharkhand bjp president says booth management necessary to win in 2019 | Patrika News

मिशन 2019 के लिए चुनाव प्रबंधन व बूथ मैनेजमेंट महत्वपूर्ण-लक्ष्मण गिलुवा

locationरांचीPublished: Mar 15, 2019 07:21:56 pm

Submitted by:

Prateek

प्रदेश भाजपा चुनाव प्रबंध समिति की बैठक व चुनाव समिति की बैठक…
 
 

jharkhand bjp

jharkhand bjp

(रांची): लोकसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों की बैठकों का सिलसिला दिन भर जारी रहा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने मिशन 2019 की सफलता को लेकर प्रदेश पदाधिकारियों को अहम जिम्मेदारी सौंपी। वहीं शाम में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवार समेत अन्य चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की गई।


भाजपा के प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में चुनाव प्रबंधन समिति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि चुनाव प्रबंधन और बूथ प्रबंधन से पार्टी मिशन 2019 के लक्ष्य को पूर्ण करना है। जनता फिर एक बार मोदी सरकार बनाने के लिए संकल्पित है।


इस मौके पर संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने अलग-अलग विभागों के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समिति को चुनाव अभियान को सफलता पूर्वक धरातल पर उतारने की जिम्मेवारी है। जिसे हम सब पुरा करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रबंधन के लिए 16 विभाग बनाए गए है। जिसमें कार्यक्रम, विधि, मीडिया, प्रचार, प्रशासनिक समन्वय, आई.टी., सोशल मीडिया, आवास प्रोटोकॉल, प्रवास, वाहन, हेलीकॉप्टर, यातायात, चुनावी मुद्दे, साहित्य प्रकाशन, बूथ पैकेट, मतदाता सूची, चुनाव सामग्री, नुक्कड़ सभा, शामिल है। शाम में पार्टी की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक भी हुई। जिसमें लोकसभा चुनाव के संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई और दो-तीन उम्मीदवारों का पैनल बनाकर केंद्रीय चुनाव समिति को सिफारिश की गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो