scriptअगर जनता जागरूक होगी तो कोई गड़बड़ी नहीं कर सकता- रघुवर दास | jharkhand CM gave cheques of 25 thousand to 671 groups | Patrika News
रांची

अगर जनता जागरूक होगी तो कोई गड़बड़ी नहीं कर सकता- रघुवर दास

मुख्यमंत्री ने कहा कि संताल परगना में गरीबी है, लोग वर्षों से बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। उनकी यह स्थिति उनके मन को व्यथित कर जाती है…

रांचीNov 12, 2018 / 03:44 pm

Prateek

CM

CM

(रांची): मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि युवा धन राज्य का सबसे बड़ा धन है। इस धन की असीम ऊर्जा की बदौलत राज्य सरकार लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखरेना चाहती है। रघुवर दास रविवार को रांची विश्वविद्यालय परिसर स्थित आर्यभट्ट सभागार में आयोजित युवा समूह सम्मेलन में बोल रहे थे। कार्यक्रम झारखण्ड आदिवासी सशक्तीकरण एवं आजीविका परियोजना एवं झारखण्ड ट्राइबल डेवलपमेंट सोसाइटी, कल्याण विभाग द्वारा आयोजित था।

 


मुख्यमंत्री ने कहा कि संताल परगना में गरीबी है, लोग वर्षों से बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। उनकी यह स्थिति उनके मन को व्यथित कर जाती है। राज्य सरकार पिछले चार वर्ष से उन्हें बुनियादी सुविधा प्रदान करने में जुटी है। बिजली घर घर पहुंच रही है। अब संथाल में गठित युवा समूह अपने गांव के विकास की जिम्मेवारी लें। रघुवर दास ने कहा कि आदिवासी और जनजाति समाज के लोगों को केवल बकरी और सुकर पालन ही नहीं, बल्कि अब इससे आगे की सोचने की जरूरत है। आने वाली पीढ़ी को शिक्षित कर उन्हें अधिकारी, उद्योगपति बनने के लिए प्रेरित करें।

 


मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची के पुराने जेल जहां बिरसा आबा का बंदी बनाया गया था उसे विकसित करने का कार्य हो रहा है। राज्य सरकार राज्य के प्रत्येक गांव की मिट्टी को उस स्मारक का एक अंग बनाना चाहती है। इस उदेश्य से आगामी 9 से 23 जनवरी 2019 तक विशेष अभियान चलेगा। इस दौरान गांव, पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर गांव की मिट्टी का संग्रह किया जाएगा। 23 जनवरी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर मोरहाबादी मैदान से पैदल चलकर संग्रह की गई मिट्टी को स्मारक स्थल तक पहुंचाया जाएगा। इस कार्य में युवा समूह भाग ले और मिट्टी संग्रह करने में भूमिका निभाएं।

Home / Ranchi / अगर जनता जागरूक होगी तो कोई गड़बड़ी नहीं कर सकता- रघुवर दास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो