scriptझारखंड: VRS लेने के बाद पूर्व ADG यहां से लड़ेंगे चुनाव, पार्टी को लेकर कही यह बात | Jharkhand Election: Regi Dungdung Will Contest Election From Simdega | Patrika News

झारखंड: VRS लेने के बाद पूर्व ADG यहां से लड़ेंगे चुनाव, पार्टी को लेकर कही यह बात

locationरांचीPublished: Oct 17, 2019 05:04:53 pm

Submitted by:

Prateek

Jharkhand Election: झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2019) को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां तेज कर दी है। पूर्व ADG Regi Dungdung ने भी चुनाव लड़ने की घोषणा की है…

झारखंड: VRS लेने के बाद पूर्व ADG यहां से लड़ेंगे चुनाव, पार्टी को लेकर कही यह बात

झारखंड: VRS लेने के बाद पूर्व ADG यहां से लड़ेंगे चुनाव, पार्टी को लेकर कही यह बात

(रांची): भारतीय पुलिस सेवा (Indian Police Service) से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद राज्य के पूर्व एडीजी रेजी डुंगडुंग ने घोषणा की है कि वे बहुत जल्द ही सक्रिय राजनीति का हिस्सा बनेंगे। रांची में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे अपने गृह नगर सिमडेगा से चुनाव लड़ेंगे (Jharkhand Election) और राजनीति के माध्यम से जनता की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि एक दो दिनों के अंदर वे सिमडेगा की जनता के बीच जाएंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सिमडेगा की जनता की राय लेने के बाद ही वे किसी भी राजनीतिक दल का दामन थामेंगे।


डुंगडुंग ने कहा कि वे सेवा भाव से राजनीति में आ रहे हैं। डुंगडुंग ने कहा कि पुलिस पदाधिकारी के पद पर रहते हुए भी वे सामाजिक कार्यों में रूचि लेते रहे हैं, लेकिन इसे व्यापक रूप देने के लिए राजनीति को विकल्प के रूप में चुना है।


रेजी डुंगडुंग ने बताया कि विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से उनकी बात हुई है, लेकिन किसी भी राजनीतिक दल में शामिल होने से पहले वे स्थानीय लोगों से राय लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की नीतियां गलत नहीं होती है, लेकिन स्थानीय समस्या को ठीक से नहीं समझ पाने और लोगों से सीधा संवाद नहीं होने के कारण लोगों की समस्याओं का समाधान ठीक तरीके से नहीं हो पाता है, इसलिए उन्होंने पुलिस सेवा छोड़ कर राजनीति में आने का निर्णय लिया।

गौरतलब है कि झारखंड में इससे पहले भी भारतीय पुलिस सेवा के पांच अधिकारियों ने पुलिस की नौकरी छोड़ कर राजनीति में भाग्य आजमाया है। इनमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ.रामेश्वर उरांव, पूर्व सांसद अजय कुमार, क्रिकेट कंट्रोल पदाधिकारी अमिताभ चैधरी, पूर्व डीआईजी लक्ष्मण कुमार सिंह और शीतल उरांव शामिल है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो