scriptनदी में नहाने गए थे, तेज बहाव आया तो बह गए 5 बच्चे, सुबह इस हालत में मिले शव | Jharkhand News: 5 Drown In River In Latehar After Rain In Jharkhand | Patrika News

नदी में नहाने गए थे, तेज बहाव आया तो बह गए 5 बच्चे, सुबह इस हालत में मिले शव

locationरांचीPublished: Aug 21, 2019 04:59:31 pm

Submitted by:

Prateek

Jharkhand News: लातेहार ( Latehar Jharkhand ) जिले के बेतला गांव ( Betla ) के बच्चे नदी में नहाने गए थे, बीते दिनों राज्य में आई बारिश ( Rain In Jharkhand ) के बाद से नदियों का बहाव तेज था..

नदी में नहाने गए थे, तेज बहाव आया तो बह गए 5 बच्चे, सुबह इस हालत में मिले शव

नदी में नहाने गए थे, तेज बहाव आया तो बह गए 5 बच्चे, सुबह इस हालत में मिले शव

(रांची,लातेहार): झारखंड में पलामू-लातेहार के सीमावर्ती बरवाडीह थाना क्षेत्र के औरंगा नदी में नहाने के दौरान पांच बच्चे डूब गए। इसमें 2 बच्चों की मौत हो गई। दोनों के शव को बुधवार सुबह बरामद किए गए।


तीन ने तैरकर बचाई जान

बताया गया है कि बेतला गांव के कुछ बच्चे मंगलवार देर शाम पलामू किला मार्ग में स्थित असुर बांध के पास औरंगा नदी में नहाने गए थे। तभी वे पानी की तेज धार में बहने लगे। सभी बच्चे जान बचाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान तीन बच्चे तैर कर किसी तरह किनारे पहुंच गये। वहीं दो बच्चे डूब गए।


पत्थर के नीचे मिले शव, गांव में मातम

नदी में नहाने गए थे, तेज बहाव आया तो बह गए 5 बच्चे, सुबह इस हालत में मिले शव

देर रात से निकले बच्चे जब घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। बुधवार सुबह दोनों बच्चों के शव घटना स्थल से तीन किलोमीटर दूर छेचानी के पास एक पत्थर के नीचे दबे मिले शव। गांववालों ने काफी मशक्कत के बाद बच्चों के शव को नदी से निकाला। मृत बच्चों की पहचान बेतला निवासी नजीब हैदर और आकिब रजा के रूप में हुई है। दोनों की उम्र क्रमशः 9 और 10 वर्ष है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है।


पोस्टमार्टम को भेजे शव

उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पूर्व विधायक रामचन्द्र सिंह और थाना प्रभारी दिनेश कुमार पहुंचे और घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी ने दोनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो