scriptफिर टला हेमंत सोरेन मंत्रीमंडल का विस्तार, बेताब कांग्रेस हुई परेशान | Jharkhand News: Cabinet Expansion Postponed | Patrika News

फिर टला हेमंत सोरेन मंत्रीमंडल का विस्तार, बेताब कांग्रेस हुई परेशान

locationरांचीPublished: Jan 23, 2020 09:26:45 pm

Submitted by:

Prateek

Jharkhand News: सुबह शपथ ग्रहण के लिए समय मांगा और शाम को टालने का किया आग्रह, राज्यपाल से सीएम (Jharkhand Cm Hemant Soren) के आग्रह पर मंत्रिमंडल का विस्तार टला (Jharkhand Cabinet Expansion Postponed)…
 

फिर टला हेमंत सोरेन मंत्रीमंडल का विस्तार, बेताब कांग्रेस हुई परेशान

फिर टला हेमंत सोरेन मंत्रीमंडल का विस्तार, बेताब कांग्रेस हुई परेशान

(रांची): झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार एक बार फिर टाल दिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिलकर मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए समय निर्धारित करने का आग्रह किया था और राजभवन द्वारा इसके लिए 24 जनवरी को अपराह्न एक बजे बिरसा मंडप में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने का समय भी निर्धारित कर दिया गया था, परंतु शाम साढ़े छह बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन फिर से राजभवन गए और 24 जनवरी को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को टालने का आग्रह किया।

 

यह भी पढ़ें

झारखंड में पत्थलगड़ी विवाद में सात लोगों की निर्मम हत्या

मुख्यमंत्री ने अपने आग्रह में कहा कि चूंकि पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी प्रखंड के बुरुगुलीकेरा गांव की घटना मर्माहत करने वाली है, इसलिए मानवता के नाते शपथ ग्रहण की तारीख टाल दी जाए। उन्होंने राज्यपाल से यह भी कहा कि सात ग्रामीणों की निर्मम हत्या मन को व्यथित करती है, ऐसे हालत में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करना उचित नहीं है।

 

यह भी पढ़ें

SI बनकर सफर शुरू करने वाला बना आतंक का DSP, परिवार और संपत्ति के बारे में जानकर होंगे हैरान

मंत्रिमंडल विस्तार संबंधी खबरें जैसे ही आई, सहयोगी पार्टी कांग्रेस के अंदर भूचाल आ गया। मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर कांग्रेस विधायकों में होड़ मच गई और एक अनार सौ बीमार वाली कहावत चरितार्थ होने लगी। कांग्रेसी विधायक तीखे तेवर दिखाने लगे है। जबकि कांग्रेस के कोटे से हेमंत मंत्रिमंडल में अन्य दो विधायकों के ही शामिल किए जाने की संभावना है।


यह भी पढ़ें

क्या हुआ था कश्मीरी पंडितों के साथ?, 30 साल बाद भी खौफनाक दास्तां बयां करते समय छलके आंसू

कांग्रेस आलाकमान और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ हुई बातचीत में कांग्रेस कोटे से कुल चार ही मंत्री बनाए जाने पर सहमति बनी है, जिसमें से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम द्वारा विगत 29 दिसंबर को ही मुख्यमंत्री के साथ शपथ लिया जा चुका है। इसके अलावा बताया गया है कि मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायकों में भी भारी उठापटक चल रही है। यद्यपि झारखंड मुक्ति मोर्चा के छह मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है, लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पार्टी में वरीय विधायकों की तादाद ज्यादा होने के कारण सभी को एडजस्ट करने में मुश्किलें खड़ी हो रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो