scriptJharkhand CM हेमंत सोरेन और सांसद गीता कोड़ा को चैम्पियन ऑफ चेंज अवॉर्ड | Jharkhand News: CM Hemant Soren And MP Geeta Koda Got Award In Delhi | Patrika News

Jharkhand CM हेमंत सोरेन और सांसद गीता कोड़ा को चैम्पियन ऑफ चेंज अवॉर्ड

locationरांचीPublished: Jan 20, 2020 09:54:20 pm

Submitted by:

Prateek

Jharkhand News: भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश सह पूर्व अध्यक्ष एनएचआरसी जस्टिस केजी बालकृष्णन और सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश जस्टिस ज्ञान सुधा मिश्रा की ज्यूरी ने सोरेन (Jharkhand CM Hemant Soren) का नाम चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड-2019 (Champion of Change Award-2019)के लिए चयनित किया…

sore.png

(रांची): झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नई दिल्ली के विज्ञान भवन मेंं आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को चैम्पियन ऑफ चेंज अवॉर्ड से सम्मानित किया। सोरेन को यह अवॉर्ड दुमका और बरहेट विधानसभा क्षेत्र में विधायक के तौर पर बेहतर काम करने के लिए दिया गया। उनके अलावा कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा को भी यह अवार्ड दिया गया।

 

यह भी पढ़ें

खानाबदोश ने पुलिस को चौंकाया, अंग्रेजी में लिखी शिकायत, पिता है पूर्व DSP और खुद…


गौरतलब है कि भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश सह पूर्व अध्यक्ष एनएचआरसी जस्टिस केजी बालकृष्णन और सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश जस्टिस ज्ञान सुधा मिश्रा की ज्यूरी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नाम चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड-2019 के लिए चयनित किया। हेमंत सोरेन हाल में हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में दुमका और बरहेट विधानसभा सीट से जीत हासिल की। लेकिन उन्होंने दुमका सीट को छोड़ दिया। जहां उपचुनाव होना है।

 

यह भी पढ़ें

त्रिपुरा के स्थायी निवासी बनेंगे ब्रू शरणार्थी, 22 साल पुरानी समस्या का निकला समाधान

वहीं गीता कोड़ा सिंहभूम से कांग्रेस सांसद हैं। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में गीता कोड़ा ने प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष लक्ष्‍मण गिलुवा को हराकर सिंहभूम सीट पर कब्‍जा जमाया। इससे पहले वह जगन्‍नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रही हैं। गीता कोड़ा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो