रांची

M.S Dhoni ने फिर बनाया रिकॉर्ड, बने झारखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर

Jharkhand News: वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रांची में आयकर आयुक्त डीएस बिनु पाली ने मंगलवार को यह जानकारी (MS Dhoni) दी…

रांचीFeb 25, 2020 / 10:00 pm

Prateek

Dhoni ने फिर बनाया रिकॉर्ड, बने झारखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर

रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दोबारा झारखंड में सबसे अधिक आयकर देने वाले शख्स बन गए हैं। इस साल भी व्यक्तिगत करदाताओं में महेंद्र सिंह धोनी सबसे अव्वल हैं। वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रांची में आयकर आयुक्त डीएस बिनु पाली ने मंगलवार को यह जानकारी दी।


आयकर आयुक्त ने बताया कि कंपनी के रूप में सबसे अधिक आयकर देने के मामले में सेंट्रल कोल्डफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) पहले नंबर पर है। इसके अलावा जमशदेपुर की टिमकेन इंडिया लिमिटेड, जामीपोल लिमिडेट, बिग शॉप, कश्यप आई मेमोरियल, ब्रदर्स एकेडमी भी अग्रणी आयकर दाता कंपनियों में शामिल हैं। वहीं व्यक्तिगत आयकर दाता के मामले में धोनी के बाद एन.के चौधरी और उदय शंकर प्रसाद सबसे अधिक करदाताओं में शामिल हैं।

राजधानी रांची के इनकम टैक्स प्रधान कार्यालय में इनकम टैक्स कमिश्नर डीएस बिनु पाली मंगलवार को पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने इनकम टैक्स विभाग द्वारा लोगों को मीडिया के माध्यम से जागरूक करने पर बल दिया। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी झारखंड में पिछले कई वर्षों से सबसे अधिक व्यक्तिगत आयकर देना का रिकॉर्ड कायम किए हुए है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.