scriptमहिला नेत्री को ब्लैकमेल करने के आरोप में भाजयुमो नेता गिरफ्तार | Jharkhand Rape Case: BJP Leader Arrested For Blackmailing Woman | Patrika News

महिला नेत्री को ब्लैकमेल करने के आरोप में भाजयुमो नेता गिरफ्तार

locationरांचीPublished: Jul 15, 2019 04:40:12 pm

Submitted by:

Yogendra Yogi

Jharkhand Rape Case : झारखंड के सरायकेला-खरसावां (Saraikela-Kharsawan) जिले की पुलिस ने पार्टी संगठन की ही एक महिला नेत्री को ब्लैकमेल (Blackmail) करने के आरोप में भाजयुमो के एक नेता को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है।
 

File Photo

File Photo

रांची (रवि सिन्हा) : झारखंड के सरायकेला-खरसावां (Saraikela-Kharsawan) जिले की पुलिस ने एक महिला नेत्री को ब्लैकमेल (Blackmail) करने के आरोप में भारतीय जनता युवा मोर्चा ( भाजयुमो ) (BJYM)के नेता अमित कुमार सिन्हा को गिरफ्तार ( Arrested ) कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में भायजुमो की नेत्री ने पार्टी के ही नेता अमित के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी। पीड़िता की ओर से आरोप लगाया है कि भाजयुमो नेता उसके मोबाइल पर दुष्कर्म का वीडियो (Misbehavior video) भेजकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी नेता ने पहले उसके साथ दुष्कर्म ( Rape ) किया और अब वीडियो के जरिये उसे ब्लैकमेल (Blackmail) कर रहा है। दुष्कर्म के वक्त आरोपी ने वीडियो बनाया था। पीड़िता ने बताया कि आरोपी सरकार और संगठन के दम पर पुलिस से छूट जाने का दावा कर रहा है।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को थाने में बुलाकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि महिला महिला नेत्री के साथ जबरन अवैध संबंध बनाकर वीडियो बनाया गया और अब उस वीडियो को वायरल किया जा रहा है। बताया गया है कि वीडियो के जरिये पीड़िता को पिछले कई महीनों से ब्लैकमेल किया जा रहा था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो