scriptझारखंड की राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी भाजपा में शामिल, इस सीट से लड़ सकती है चुनाव | jharkhand RJD president annapurna devi joined BJP | Patrika News

झारखंड की राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी भाजपा में शामिल, इस सीट से लड़ सकती है चुनाव

locationरांचीPublished: Mar 25, 2019 05:28:11 pm

Submitted by:

Prateek

अन्नपूर्णा ने भाजपा में शामिल होकर राजद को बड़ा झटका दे दिया…

ANNPURNA DEVI

ANNPURNA DEVI

(रांची): झारखंड राष्ट्रीय जनता दल को बड़ा झटका लगा है। लोकसभा चुनाव के ऐन मौके पर प्रदेश की राजद अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने भाजपा का दामन थाम लिया है। अन्नपूर्णा आज सुबह नई ही दिल्ली के लिए रवाना हुई। दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं और राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास की उपस्थिति में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।


इससे पहले अन्नपूर्णा देवी ने रविवार के दिन राज्य के सीएम रघुवर दास और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद ही उनके बीजेपी में शामिल होने की चर्चा शुरू हो गई थी। राजद के अन्य नेता दावा करते रहे कि पार्टी का कोई भी नेता-कार्यकर्ता भाजपा में नहीं जाएगा। पर अन्नपूर्णा ने भाजपा में शामिल होकर राजद को बड़ा झटका दे दिया। यह संभावना जताई जा रही है कि कोडरमा या चतरा संसदीय सीट से टिकट मिलने का आश्वासन के बाद ही अन्नपूर्णा देवी ने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया है।

 

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी अन्नपूर्णा देवी के भाजपा में जाने की खबर सामने आई थी, लेकिन दूसरे दिन अन्नपूर्णा देवी ने सभी तरह की अटकलों को खारिज कर दिया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो