रांची

रसोइया-संयोजिकाओं का सड़क पर प्रदर्शन,यातयात व्यवस्था चरमराई

सभी प्रमुख सड़कों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई…

रांचीOct 29, 2018 / 07:23 pm

Prateek

protest

(पत्रिका ब्यूरो,रांची): झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया, संयोजिका संघ के बैनर तले रसोईया संयोजिकाओं ने सोमवार को एक बार फिर राजधानी रांची में सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन के कारण शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। सभी प्रमुख सड़कों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद उनसभी ने सड़क जाम को हटा लिया और राजभवन के समक्ष प्रदर्शन किया।


झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया, संयोजिका संघ के बैनर तले प्रदर्शन के दौरान राज्यभर के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में रसोईया-संयोजिका राजधानी रांची पहुंची। कार्यकर्त्ताओं ने हाथों में लाठी-डंडा, तीर-धनुष खाना बनाने की सामग्री सहित अन्य पारंपरिक हथियारों को लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया। राजभवन के सामने पूर्व से प्रदर्शन कर रही रसोईया-सयोजिका रातू रोड के न्यू मार्केट चौक को जाम करने जा रही थी कि किशोरी यादव चौक के पास पुलिसकर्मियों ने सभी को रोक दिया। उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया गया।


सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों को घेरा

महिला और पुरुष बल के जवानों ने पूरी तरह से उन्हें घेर कर रखा, ताकि रसोईया संयोजिका न्यू मार्केट चौक की ओर न बढ़ जाए। इस बीच झारखंड प्रदेश रसोईया और संयोजिका संघ से जुड़ी सभी महिलाएं अपनी मांगों के समर्थन में रातू रोड किशोरी सिंह यादव चौक पर बैठ गई। वे सभी सरकार विरोधी नारेबाजी कर रही थी। बाद में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद सड़क जाम को हटाया जा सका।

 

गौरतलब है कि इसके पूर्व भी संघ से जुड़ी महिलाओं ने पिछले दिनों सड़क पर उतरकर रांची के विभिन्न चौक को जाम कर दिया था। साथ ही मंत्रियों के आवास का दरवाजा खटखटाया था और प्रदर्शन किया था। इस दौरान मुख्यमंत्री आवास घेराव की योजना बनाई थी जिसे पुलिसकर्मियों ने उन पर लाठीचार्ज कर घेराव कार्यक्रम को विफल कर दिया था। लाठीचार्ज की घटना में कई घायल हुई थी इसके बाद से ही इस बार के आंदोलन में वे सभी पारंपरिक हथियारों को लेकर सड़क पर उतरी हैं, ताकि प्रशासन से कड़ा मुकाबला कर सके। इनका कहना है कि जब तक उनकी मांग पर सरकार विचार नहीं करती है और मांगें पूरी नहीं होती है तब तक वे सभी यहीं पर प्रदर्शन करती रहेंगी चाहे उसके लिए कुछ भी करना पड़ जाए आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे।

Home / Ranchi / रसोइया-संयोजिकाओं का सड़क पर प्रदर्शन,यातयात व्यवस्था चरमराई

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.