रांचीPublished: Feb 28, 2023 10:19:21 pm
Devkumar Singodiya
विपक्ष के मुख्य सचेतक ने सरकार पर लगाया आरोप
कहा-सरकार ने दंगा आरोपी को एयरलिफ्ट कर उपचार करवाया
रांची. झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन में भोजनावकाश के बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इस दौरान भाजपा के विधायकों ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्यपाल से सदन में झूठ का पुलिंदा पढ़वाया। विपक्ष के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्यपाल से झूठी स्तुति गान करवाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल है। सरकार का पूरा सिस्टम भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा हुआ है। हर विभाग में भ्रष्टाचार की गंगोत्री बह रही है।