scriptमेनका सरदार को उत्कृष्ट विधायक का पुरस्कार | Maneka Sardar gets Excellent MLA Award | Patrika News

मेनका सरदार को उत्कृष्ट विधायक का पुरस्कार

locationरांचीPublished: Nov 20, 2018 02:55:43 pm

Submitted by:

Prateek

विधानसभा की 18वीं स्थापना दिवस पर पांच अधिकारी-कर्मचारी भी होंगे पुरस्कृत…

meating

meating

(पत्रिका ब्यूरो,रांची): झारखंड विधानसभा की 18वीं स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह को लेकर विधायी उत्कृष्टाता पुरस्कार चयन समिति की बैठक सोमवार विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव के कार्यालय कक्ष में हुई। इस बैठक में पोटका की विधायक मेनका सरदार को उत्कृष्ट विधायक का पुरस्कार देने का निर्णय लिया गया, वहीं समारोह में पांच अधिकारियों-कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।


विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव की अध्यक्षता में चयन समिति की हुई बैठक में कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्टीफन मरांडी, भाजपा के सत्येंद्र नाथ तिवारी और विधानसभा के सचिव महेंद्र प्रसाद, पत्रकार दीर्घा समिति के संयोजक चंदन मिश्र के द्वारा सर्वसम्मति से बिरसा मुंडा स्मृति उत्कृष्ट विधायक सम्मान 2018 पुरस्कार के लिए पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक मेनका सरदार को देने का निर्णय लिया गया।

 

वहीं कपिलेश्वर प्रसाद स्मृति उत्कृष्ट विधानकर्मी सम्मान पुरस्कार के लिए पांच अधिकारियों-कर्मचारियों का चयन किया गया। इनमें विधानसभा के अवर सचिव रविशंकर प्रसाद, प्रशाखा पदाधिकारी संतोष कुमार, सहायक मार्शल जितेंद्र शर्मा और अनुसेवक सोमनाथ उरांव तथा फर्राश मो. मनिरूल इस्लाम का नाम शामिल है।


विधानसभा अध्यक्ष ने सोमवार को स्थापना दिवस समारोह को लेकर भी वरीय पदाधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की । इस बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने आयोजन के सफल संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस बैठक में गृह विभाग, उर्जा विभाग के प्रधान सचिव भवन निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख, उपायुक्त, एसएसपी समेत अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सभा परिसर में स्थापना दिवस से संबंधित तैयारियों का भी जायजा लिया। गौरतलब है कि विधानसभा स्थापना दिवस 22 नवंबर पर हर वर्ष उत्कृष्ट विधायक को सम्मानित किया जाता है

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो