scriptप्रधानमंत्री आज झारखंड को देंगे कई सौगात | modi will inaugurate many projects in jharkhand on 5 january | Patrika News

प्रधानमंत्री आज झारखंड को देंगे कई सौगात

locationरांचीPublished: Jan 04, 2019 03:58:54 pm

Submitted by:

Prateek

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है…
 

(रांची): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार पांच जनवरी को मेदिनीनगर आएंगे। वे पलामू स्थित चियांकी एयरपोर्ट से मंडल डैम परियोजना की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री विशेष विमान से दिल्ली से गया आएंगे, गया से वह हेलीकॉप्टर से करीब 11 बजे मेदिनीनगर पहुंचेंगे, जहां 2500 करोड़ की लागत से बनने वाले मंडल डैम का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री करीब 1170 करोड़ रुपये की लागत से गढ़वा में सोन तथा कनहर नदी से सिंचाई और पेयजल उपलब्ध कराने की योजना की भी आधारशिला रखेंगे।


झारखंड से ओडिशा जाएंगे मोदी

प्रधानमंत्री 12 बजे गया के लिए रवाना हो जाएंगे और गया से वे अपने विमान से ओड़िशा के बारीपदा जाएंगे। प्रधानमंत्री बारीपदा में ऑनलाइन टाटा-बादामपहाड़ डेमू पैसेंजर का उदघाटन दिन के ढाई बजे करेंगे। इस दौरान टाटानगर स्टेशन पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री ओड़ीशा में तीन हजार 318 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इन परियोजनाओं से झारखण्घ्ड, पश्चिम बंगाल और ओड़ीशा के बीच अंतर्राज्यीय संपर्क में सुधार होगा।


पीएम के दौरे से पहले गढ़वा को मिली सौगात

प्रधानमंत्री के दौरे के एक दिन पहले लेकर झारखंड सरकार ने गढ़वा जिले में पाईप लाईन जलापूर्ति के माध्यम से विभिन्न जलाशयों से आवश्यकतानुसार पेयजल तथा सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 1169.28करोड़ रुपये की सोन-कनहर पाईप लाईन सिंचाई योजना को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की। इस योजना से 14240 हेक्टयर क्षेत्र को सिंचाई और 3.28लाख लोगों को पेयजल की सुविधा मिल सकेगी। पाईप लाईन की कुल लंबाई 270 किमी लंबी होगी। सोन नदी से एक स्थान से और कनहर नदी में दोस्थानों से पानी का लिफ्ट किया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो