scriptझारखंड में सामान्य से 43 प्रतिशत कम बारिश | Monsoon In Jharkhand: 43 Percent Less Rainfall Record In Jharkhand | Patrika News
रांची

झारखंड में सामान्य से 43 प्रतिशत कम बारिश

Monsoon In Jharkhand: झारखंड में मॉनसून 11 दिन विलंब से आने के बावजूद अब तक रफ्तार नहीं पकड़ सका है। मौसम विज्ञान विभाग ( Metrological department ) की ओर से गुरुवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक एक जून से लेकर अब तक राज्य में सामान्य से 43 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड हुई है। साहेबगंज जिले को छोड़ कर शेष सभी 23 जिलों में 85 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है।
 

रांचीJul 04, 2019 / 10:34 pm

Brijesh Singh

file photo

Heavy rains filled with populated areas and low settlements

(रांची, रवि सिन्हा)। झारखंड में मॉनसून के दौरान 1 जून से 4 जुलाई तक सामान्य से 43 प्रतिशत कम बारिश ( rainfall ) रिकॉर्ड की गई है। सबसे खराब स्थिति पाकुड़, गोड्डा और गढ़वा जिले की है, जहां 71 से 85 प्रतिशत कम बारिश हुई है। रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ( Indian Metrological Department ) के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गोड्डा जिले में मॉनसून के दौरान अब तक 85 प्रतिशत से कम बारिश हुई है, वहीं पाकुड़ में 84 प्रतिशत कम और गढ़वा में सामान्य से 71 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

 

मॉनसून के दौरान सबसे खास बात यह है कि राज्य के साहेबगंज जिले को छोड़ कर अन्य सभी 23 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। बोकारो जिले में सामान्य से 50 प्रतिशत कम, चतरा में 67 प्रतिशत, देवघर में 56, धनबाद में 52, दुमका में 36, पूर्वी सिंहभूम में 15, गिरिडीह में 48, गुमला में 38, हजारीबाग में 54, जामताड़ा में 55, खूंटी में 59, कोडरमा में 52, लातेहार में 38, लोहरदगा में 15, पलामू जिले में 40, रामगढ़ में 56, रांची में 42, सरायके-खरसावां में 25, सिमडेगा में 19 और पश्चिमी सिंहभूम जिले में सामान्य से 35 प्रतिशत कम बारिश हुई है।


मौसम विभाग ( Metrological Department ) से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 1 जून से 4 जुलाई तक सिर्फ 135.1 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि इस दौरान सामान्य रूप से 236.6 मिलीमीटर बारिश होती है। इस तरह से पूरे राज्य में 43 प्रतिशत कम बारिश अब तक रिकॉर्ड की गयी है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि जुलाई महीने में मॉनसून की अच्छी बारिश होने पर इस कमी की भरपाई हो सकती है। बताया गया है कि 10 से 25 प्रतिशत कम बारिश होने पर स्थिति को सामान्य माना जाता है।

Home / Ranchi / झारखंड में सामान्य से 43 प्रतिशत कम बारिश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो