scriptकेंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया रांची-टाटा फोरलेन सड़क का शिलान्यास,बोले-सड़क के साथ जलमार्ग का भी हो रहा है विस्तार | Nitin Gadkari laid the foundation stone of Ranchi-Tata Four lane road | Patrika News

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया रांची-टाटा फोरलेन सड़क का शिलान्यास,बोले-सड़क के साथ जलमार्ग का भी हो रहा है विस्तार

locationरांचीPublished: Mar 07, 2019 05:47:52 pm

Submitted by:

Prateek

164 किलोमीटर लंबे फोन लेन सड़क का ऑनलाइन शिलान्यास किया गया…
 

programe

programe

(रांची): केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को नई दिल्ली से रांची-टाटा के बीच बनने वाले 164 किलोमीटर लंबे फोन लेन सड़क का ऑनलाइन शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास सरायकेला-खरसावां जिले के कन्दरबेड़ा में हिलब्यू के पास आयोजित समारोह में उपस्थित थे। शिलान्यास समारोह में मंत्री सरयू राय, सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक साधुचरण महतो समेत अन्य जनप्रतिनिधि और वरीय पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद थे।


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ऑनलाइन शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि करीब 1300 करोड़ की लागत से पूरी होने वाली रांची-टाटा फोनलेन झारखंड की आर्थिक अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न कारणों से छह साल से इस परियोजना का काम पूरा नहीं हो पाया है, जिसके कारण सरकार ने चार हिस्सों में बांट कर इस महत्वपूर्ण सड़क का निर्मार्ण शुरू कराया है और आने वाले समय में यह निर्माण कार्य समय सीमा में पूरा हो जाएगा।


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार न सिर्फ देश में सड़कों का जाल बिछा रही है, बल्कि जलमार्ग का भी विस्तार किया जा रहा है। झारखंड के साहेबगंज में पोर्ट निर्माण काम भी प्रगति पर है। इसके अलावा केंद्र सरकार ने झारखंड में 667 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली अन्य सड़क परियोजनाओं को भी मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने स्वर्णरेखा नदी पर बने पुल का भी उदघाटन किया, वहीं 1321 करोड़ रुपए की लागत से पूरी होने वाली परियोजना की भी कन्दरबेड़ा में आधारशिला रखी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो