scriptअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सिमडेगा में एक लाख लोग करेंगे योग, तैयारियां चरम पर | One lakh people will do yoga in Simdega on yog day | Patrika News
रांची

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सिमडेगा में एक लाख लोग करेंगे योग, तैयारियां चरम पर

राजधानी रांची में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मुख्य समारोह धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में योग शिविर का आयोजन किया जाएगा

रांचीJun 18, 2018 / 07:45 pm

Prateek

yog day

yog day

रवि सिन्हा की रिपोर्ट…

(रांची): 21जून को सिमडेगा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक लाख लोग एक साथ योग करेंगे। जिले के उपायुक्त जटाशंकर चौधरी ने बताया कि योग दिवस को लेकर पंतजलि योग पीठ समेत अन्य संस्थानों की मदद से योग को लेकर प्रशिक्षकों की व्यवस्था की गयी है।


राजधानी रांची में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मुख्य समारोह धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। राज्य के अन्य जिलों में भी योग दिवस को लेकर आवश्यक तैयारियों की रुपरेखा तय की जा रही है। राजधानी रांची की मुस्लिम योग साधिका राफिया नाज भी योग दिवस को लेकर आवश्यक तैयारियों में जुटी है।


राफिया नाज ने कुछ महीने पहले योग के प्रसार प्रचार के लिए अपने ही रुढ़ीवादी और समाज एवं धर्म के कट्टरपंथियों को नकार दिया था। 21 वर्षीय योग साधिका राफिया नाज चार साल की उम्र से ही योग कर रही है। योग का उनका यह सत्रह सालों का सफर बेहद जद्दोजहद भरा रहा है। राफिया ने जब योग को अपनाया तो उनके अपने समाज के लोग ही उनसे बेगाने हो गए। हालात इतने बद से बदतर हुए की आज उन्हें पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करायी जा रही है। धर्म के ठेकेदारों को दरकिनार कर रुढिवादी समाज की बंदिशों से जूझते हुए राफिया इन सबके बावजूद झारखण्ड में योग के प्रसार में जुटी हुई हैं।

 

राफिया ने कहा कि आज झारखंड में योग बियॉन्ड रिलिजन अभियान का अहम हिस्सा हैं और वे स्कूली बच्चों और विभिन्न संस्थानों में निःशुल्क योग का प्रशिक्षण देती हैं। राफिया नाज को योग के क्षेत्र में उनके द्वारा जीते गए दर्जनों अवार्ड्स, मैडल और प्रशस्ती पत्रों का भी दीदार हुआ। राफिया ने योग गुरु बाबा रामदेव के सानिध्य में भी योग किया है इस छोटी सी उम्र में राफिया ने जो उपलब्धिया हासिल की हैं उससे उनके अभिभावक और गुरुजन भी काफी गौरवान्वित हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो